scriptपुलवामा पर दिग्विजय का विवादित ट्वीट, भाजपा ने पूछा- राजीव गांधी की हत्या ‘दुर्घटना’ या आंतकी हमला | bjp on Digvijay Singh terming Pulwama terrorist attack an accident | Patrika News
भोपाल

पुलवामा पर दिग्विजय का विवादित ट्वीट, भाजपा ने पूछा- राजीव गांधी की हत्या ‘दुर्घटना’ या आंतकी हमला

पुलवामा हमले पर दिग्विजय का विवादित ट्वीट, भाजपा ने पूछा- राजीव गांधी की हत्या ‘दुर्घटना’ या आंतकी हमला

भोपालMar 05, 2019 / 12:34 pm

Pawan Tiwari

digvijay

पुलवामा हमले पर दिग्विजय का विवादित ट्वीट, भाजपा ने पूछा- राजीव गांधी की हत्या ‘दुर्घटना’ या आंतकी हमला

भोपाल. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एक बार फिर से अपने बयान पर घिर गए हैं। दिग्विजय सिंह ने पुलवामा आतंकी घटना को दुर्घटना करार दिया है। जिसके बाद भाजपा ने दिग्विजय सिंह पर हमला शुरू कर दिया है। मोदी सरकार में मंत्री और पूर्व सेना अध्यक्ष जनरल वीके सिंह और केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावेड़कर ने भी दिग्विजय सिंह पर हमला बोलते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है।
https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
राजीव गांधी की हत्या आंतकी घटना या दुर्घटना
केन्द्रीय मंत्री वीके सिंह ने दिग्विजय सिंह से सवाल करते हुए कहा- मैं दिग्विजय सिंह जी से एक ही बात पूछता हूं कि दिग्विजय सिंह हमें ये बताएं की राजीव गांधी की हत्या आंतकी हमला थी या एक दुर्घटना। उसके बाद हम आगे बात करेंगे। वहीं, उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक में 250 से ज्यादा आंतकी मारे गए हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि मैं इस बात की पुष्टि नहीं कर रहा हूं।
https://twitter.com/hashtag/PulwamaAttack?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
जावेड़कर ने भी उठाए सवाल
वहीं, केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावेड़कर ने दिग्विजय सिंह के बयान पर हमला बोलते हुए कहा- कांग्रेस को क्या हो गया है? देश की जन भावना से एक दम उल्टी बात करते हैं, सेना की जानकारी को झूठला रहे हैं। ऐसा किसी लोकतांत्रिक देश में नहीं होता जहां सेना पर ही अविश्वास दर्शाया जाता है।
https://twitter.com/digvijaya_28/status/1102726517669261314?ref_src=twsrc%5Etfw
क्या कहा था दिग्विजय सिंह ने
दिग्विजय सिंह ने पुलवामा के आंतकी घटना को दुर्घटना कहा है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि ‘पुलवामा दुर्घटना’ के बाद हमारी वायु सेना द्वारा की गयी एयर स्ट्राइक के बाद कुछ विदेशी मीडिया में संदेह पैदा किया जा रहा है जिससे हमारी भारत सरकार की विश्वसनीयता पर भी प्रश्न चिन्ह लग रहा है। प्रधानमंत्री जी आपकी सरकार के कुछ मंत्री कहते हैं 300 आतंकवादी मारे गये। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह कहते हैं 250 मारे हैं, योगी आदित्यनाथ कहते हैं 400 मारे गये और आपके मंत्री एसएस अहूलवालिया कहते हैं एक भी नहीं मरा और आप इस विषय में मौन हैं। देश जानना चाहता है कि इसमें झूठा कौन है।

Home / Bhopal / पुलवामा पर दिग्विजय का विवादित ट्वीट, भाजपा ने पूछा- राजीव गांधी की हत्या ‘दुर्घटना’ या आंतकी हमला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो