scriptमतदान में हाईअलर्ट पर रही भाजपा, कंट्रोल रूम से मानीटरिंग | BJP on high alert in voting, monitoring from control room | Patrika News
भोपाल

मतदान में हाईअलर्ट पर रही भाजपा, कंट्रोल रूम से मानीटरिंग

————————- प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और भूपेंद्र सिंह लेते रहे रिपोर्ट————————

भोपालOct 30, 2021 / 09:22 pm

जीतेन्द्र चौरसिया

shivraj-nitin-44.jpg

metro


भोपाल। प्रदेश में तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर मतदान को लेकर शनिवार को प्रदेश भाजपा पूरे दिन हाईअलर्ट पर रही। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में कंट्रोल रूम बनाकर पूरे दिन मतदान की स्थिति की मानीटरिंग होती रही। जहां-जहां से मतदान में गड़बड़ी या दबाव की शिकायत आई, वहां के लिए भाजपा ने तुरंत जरूरी कदम उठाएं।
——————–
प्रदेश स्तरीय कंट्रोल रूम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक व मंत्री भूपेंद्र सिंह पूरी टीम के साथ चारों सीटों की रिपोर्ट लेते रहे। इस दौरान दोनों नेताओं ने संबंधित सीटों के चुनाव प्रभारी और बूथ प्रभारियों तक से फोन करके रिपोर्ट ली। मतगणना में कोई गड़बड़ न हो इसे लेकर भी भाजपा अब आगे की रणनीति तैयार कर रही है। देर शाम भाजपा ने चारों सीटों की स्थिति और मतदान प्रतिशत का आकलन भी किया। भाजपा ने मतदान के बाद अब आगे की रणनीति भी तैयार की है। इसके तहत मतगणना तक के लिए संबंधित नेताओं को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
————————
वीडी बोले- मतदाताओं ने गौरवशाली परंपरा बनाए रखी…
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि उपचुनाव में शांतिपूर्ण और भारी मतदान करके मतदाताओं ने प्रदेश की गौरवशाली परंपरा को बनाए रखा है। वीडी ने कहा कि देर शाम तक मतदान केंद्रों के बाहर लंबी-लंबी कतारें देखी गईं, जिनमें समाज के हर वर्ग के लोग शामिल थे। इससे यह प्रमाणित हो जाता है कि प्रदेश का मतदाता लोकतंत्र के महत्व और उसमें अपनी सक्रिय भागीदारी के प्रति जागरूक हो गया है।
———————

Home / Bhopal / मतदान में हाईअलर्ट पर रही भाजपा, कंट्रोल रूम से मानीटरिंग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो