scriptसौदेबाजी से सरकार गिराने वाली भाजपा किसान विरोधी, गांव-गांव में बताएं हकीकत: कमलनाथ | BJP's anti-farmer, who toppled government with bargain, tell reality i | Patrika News
भोपाल

सौदेबाजी से सरकार गिराने वाली भाजपा किसान विरोधी, गांव-गांव में बताएं हकीकत: कमलनाथ

– पीसीसी अध्यक्ष ने किसान कांग्रेस को सौंपा काम

भोपालSep 15, 2020 / 12:40 am

anil chaudhary

,

,

भोपाल. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने किसान कांग्रेस की बैठक में सोमवार को उपचुनाव की रणनीति तैयार की। कमलनाथ के निवास पर हुई इस बैठक में किसान कांग्रेस की भूमिका को अहम माना गया। कमलनाथ ने कहा कि किसानों की खुशहाली से ही बाजारों में रोशनी है। यह रोशनी बनी रहे, इसके लिए हमने कर्जमाफी के जरिए 27 लाख किसानों को कर्जमुक्त किया। किसानों की कर्जमाफी का काम जारी था, लेकिन सौदा कर कांग्रेस की किसान हितैषी सरकार को गिरा दिया गया। कमलनाथ ने कहा कि यह सच्चाई एक-एक किसान और एक-एक व्यक्ति तक पहुंचानी है। यह काम किसान कांग्रेस का है।
कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश की 70 फीसदी आबादी कृषि पर निर्भर है, इसलिए जरूरी है कृषि क्षेत्र खुशहाल हो। हमारे सामने यह सबसे बड़ी चुनौती थी। मेरा सपना था कि कृषि क्षेत्र से पढ़ा-लिखा नौजवान जुड़े। हमने प्रयास किया कि किसानों की उपज दलालों के हाथों में ना जाए। उन्हें बेहतर दाम मिलें, इसके लिए मैंने सीएम के तौर पर सभी जिला कलेक्टरों से व्यक्तिगत बातचीत कर उन्हें निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो प्रदेश हमारे हाथों में भाजपा ने सौंपा था, उसमें किसानों की आत्महत्या में मध्यप्रदेश नंबर वन था। बेरोजगारी में नंबर वन था, महिलाओं पर अत्याचार में नंबर वन था। प्रदेश की इस पहचान को बदलने के लिए हमने शुरुआत की। कमलनाथ ने कहा कि यह उपचुनाव मध्यप्रदेश के भविष्य का चुनाव है। किसानों का, गरीबों का और प्रदेश की जनता का भविष्य इन उपचुनावों से जुड़ा हुआ है। किसान कांग्रेस के सभी लोग अपने उत्साह, जोश और निष्ठा से इन उपचुनावों में कांग्रेस प्रत्याशियों को विजय दिलाने में जुट जाएं। प्रदेश के किसान भाइयों से आव्हान करे कि इन उपचुनावों में प्रदेश से इस किसान विरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंके।

आपदा को अवसर बनाने का काम जारी
कमलनाथ ने एक बयान में कहा कि कोरोना महामारी में भी यूरिया की कालाबाजारी, चावल वितरण में हेराफेरी के बाद अब ऑक्सीजन में मुनाफाखोरी का खेल शुरू हो गया है। पूर्व में 15 वर्ष की सरकार में प्रदेश को ऑक्सीजन की आपूर्ति को लेकर आत्मनिर्भर नहीं बना पाए और अभी छह माह की सरकार में भी संकट को देखते हुए ऑक्सीजन की मांग व आपूर्ति को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए। शिवराज सरकार में अब प्रदेश में ऑक्सीजन के संकट को देखते हुए मुनाफाखोरी का खेल शुरू हो गया। ये प्रदेश को कहां ले जा रहे हैं। आपदा में भी अवसर तलाशे जा रहे हंै।
मप्र पुलिस अजब-गजब है : दिग्विजय
राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने कहा कि गृह मंत्री के चुनाव क्षेत्र में दतिया कोतवाली ऐसा टीआइ पदस्थ है, जिसके खिलाफ गैर जमानती वारंट है और तामील नहीं हो रहा है। दतिया एसपी ने वारंट होने की बात स्वीकारी। इस टीआइ को और अन्य पुलिसकर्मियों को उच्चतम न्यायालय ने 10 दिन में कोर्ट में हाजिर होने के आदेश दिए, लेकिन आज तक हाजिर नहीं हुए। टीआइ को हाजिर कराना था, वे स्वयं इस केस में आरोपी हैं। यह टीआइ आदतन अपराधी है। अपराधियों से संबंध रखता है। निलंबित हो चुका है, लेकिन गृह मंत्री का प्रिय है। दतिया जिले में भारत का संविधान लागू नहीं है।

 

Home / Bhopal / सौदेबाजी से सरकार गिराने वाली भाजपा किसान विरोधी, गांव-गांव में बताएं हकीकत: कमलनाथ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो