scriptभाजपा का बदलेगा मॉडल, 3 सह-संगठन महामंत्री की होगी तैनाती | BJP's model will change, 3 co-organization general secretary will be d | Patrika News
भोपाल

भाजपा का बदलेगा मॉडल, 3 सह-संगठन महामंत्री की होगी तैनाती

————————— मध्यप्रदेश को मॉडल स्टेट बनाने के लिए कदम- छह संगठन महामंत्री को हटाने के बाद आगे का प्लान- आरएसएस की तर्ज पर प्रदेश को तीन हिस्सों में बांट काम होगा————————–

भोपालSep 12, 2021 / 08:21 pm

जीतेन्द्र चौरसिया

bjp.jpeg

Jammu And Kashmir: BJP leader Javeed Ahmad Dar Shot Dead by Terrorists In Kulgam

Jitendra Chourasiya, भोपाल। प्रदेश भाजपा में मध्यप्रदेश को देश के लिए मॉडल बनाने की ओर कदम बढ़ रहे हैं। इसके तहत अब मध्यप्रदेश के छह संभागीय मंत्रियों को हटाने के बाद राज्य स्तर से तीन सह-संगठन महामंत्री की व्यवस्था को लाया जा सकता है। यह मध्यप्रदेश भाजपा का नया मॉडल होगा, जिसमें तीनों सह-संगठन मंत्रियों के बीच मध्यप्रदेश को बांटकर कामकाज दिया जाएगा। इन तीन सह-संगठन महामंत्री के ऊपर एक संगठन महामंत्री होगा। अभी संगठन महामंत्री सुहास भगत हैं।
—————————
दरअसल, मध्यप्रदेश भाजपा को पूरे देश में मॉडल बनाने के लिए प्रदेश भाजपा प्रभारी मुरलीधर राव और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिवप्रकाश काम कर रहे हैं। इसके तहत प्रदेश भाजपा में कई प्रयोग किए गए हैं। इसलिए राजगढ़ के मंथन के बाद 6 संगठन महामंत्री को बीते शनिवार को हटाकर कार्यसमिति सदस्य बना दिया गया है। इन छह संगठन मंत्रियों के कामकाज को अब प्रदेश को तीन हिस्सों में बांटकर मुख्यालय स्तर पर ही तीन सह-संगठन महामंत्रियों को दिया जाएगा। अभी एक सह-संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा हैं। इसलिए कम से कम दो सह-संगठन महामंत्री की तैनाती और की जाएगी। आरएसएस की गाइडलाइन के आधार पर यह बदलाव हो रहा है। वजह ये कि प्रदेश को तीन भागों में बांटकर काम करने का फार्मूला अभी आरएसएस में है। अब आरएसएस के इसी मॉडल को भाजपा संगठन पर भी लागू किया जाना है। इसके तहत संगठनात्मक रूप से मध्यप्रदेश को मध्य, मालवा और महाकौशल प्रांत में बांटा जा सकता है। इससे आने वाले समय में प्रदेश भाजपा संगठन का नया रूप सामने आ सकता है।
—————————-
एक यह विकल्प भी-
दूसरी ओर संगठन महामंत्री सुहास भगत प्रदेश में करीब चार साल का समय पूरा कर चुके हैं। इसलिए बदलाव की लहर उन तक भी पहुंच सकती है। यदि ऐसा होता है, तो हितानंद शर्मा को भी प्रमोशन मिल सकता है। हितानंद शर्मा को प्रमोशन मिलता है, तो तीन सह-संगठन महामंत्री नए रखे जाएंगे। वहीं यदि किसी अन्य को संगठन महामंत्री के पद पर लाया जाता है, तो हितानंद के अलावा दो नए सह-संगठन महामंत्री रखे जाएंगे।
—————————–
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो