भोपाल

देश की नामी फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट, तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र पुलिस मौके पर

देश की नामी फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट, तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र पुलिस मौके पर

भोपालJul 18, 2018 / 04:40 pm

Manish Gite

Breaking: देश की नामी फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट, तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र पुलिस मौके पर

 

बुरहानपुर। मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित एक फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट होने से तीन मजदूरों के मारे जाने की खबर है। इसके साथ ही कई मजदूरों की हालत गंभीर है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम किया जा रहा है। विस्फोट इतना बड़ा था कि कई किलोमीटर दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी थी। घटना के बाद मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में लनकमान फ्रूट कंपनी का कोल्ड स्टोरेज है। यह स्टोरीज महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश की बार्डर पर है। बुधवार को दोपहर में यहां रोज की तरह मजदूर काम कर रहे थे। इस बीच जोरदार धमाका हुआ और कई मजदूर यहां वहां घायल अवस्था में गिर गए। जो दूर थे वे भागने में सफल हो गए। खबर लिखे जाने तक बचाव कार्य चल रहा था।

 

स्थानीय लोगों की मदद से निकाले गए मजदूर
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट के बाद वहां आग भी लग गई थी। इसके साथ ही घना धुंआ होने के कारण फैक्ट्री के भीतर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। जैसे ही धुंआ कम हुआ, स्थानीय लोगों और अन्य मजदूरों की मदद से घायलों को फैक्ट्री के परिसर से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

सांसद घटनास्थल पर पहुंचे
महाराष्ट्र के रावेर से सांसद रक्षा खड़से खबर मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने सरकार से आर्थिक सहायता देने की बात कही है। विस्फोट में तीन मजदूरों की मौत और तीन मजदूरों के घायल होने के समाचार हैं।

 

विस्फोट के कारणों का नहीं चला पता

घटना के तुरंत बाद ही महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश की पुलिस ने फैक्ट्री में मोर्चा संभाल लिया। लेकिन विस्फोट के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। जांच दल ये पता लगाने की कोशिश में जुटा है कि विस्फोट किस चीज से हुआ है। घटना के बाद से ही कंपनी के बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा मजदूरों के परिजनों का जमावड़ा भी लग गया है। अस्पतालों में मजदूरों के परिजनों और रिश्तेदारों की भीड़ उमड़ पड़ी है। सभी लोग अपने लोगों का हालचाल जानने के लिए फैक्ट्री या अस्पताल पहुंच रहे हैं।

Home / Bhopal / देश की नामी फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट, तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र पुलिस मौके पर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.