भोपाल

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन बने MP के स्टेट आईकॉन

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन बने MP के स्टेट आईकॉन

भोपालApr 15, 2019 / 04:58 pm

Ashtha Awasthi

film actor

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2019 से पहले भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बॉलीवु़ड अभिनेता कार्तिक आर्यन को मतदाता जागरुकता एंव गतिविधियों के प्रचार-प्रसार हेतु स्टेट आईकॉन नियुक्त किया गया है। आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं। कार्तिक आर्यन का जन्म 22 नवंबर 1988 को ग्वालियर मध्य-प्रदेश में हुआ था। उन्होंने हिंदी सिनेमा में फिल्म प्यार का पंचनामा से एंट्री मारी थी। यह फिल्म 2010 की जबरदस्त फिल्म साबित हुई थी।

 

 

ऑडियंस की पसंद हैं कार्तिक

मध्यम परिवार से आने वाले आर्यन का नाता दूर-दूर तक फिल्मी जगत में किसी से भी नहीं था. लेकिन अपने अभिनय के दम पर और किसी से भी मदद लिए बिना, कार्तिक आज एक कामयाब कलाकार बन गए हैं। साल 2018 में कार्तिक की आई फिल्म का नाम ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ था। इस फिल्म को ऑडियंस ने काफी पसंद किया था और उनकी ये फिल्म काफी बड़ी हिट साबित हुई. इस फिल्म को भी लव रंजन द्वारा ही बनाया गया था।

ये भी बन चुके है स्टेट आईकॉन

आपको बता दें हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी, राजीव वर्मा, गोविंद नामदेव, सुश्री पलक मुछाल, सुश्री देशना जैन को भी स्टेट आईकॉन नियक्त किया गया था।

 

Home / Bhopal / बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन बने MP के स्टेट आईकॉन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.