भोपाल

यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से शुरु होने वाली इन फ्लाइटों की बुकिंग बंद

अपने हिसाब से फ्लाइटों का संचालन कर रही हैं कंपनियां…

भोपालSep 24, 2020 / 03:22 pm

Ashtha Awasthi

flights

भोपाल। राजधानी भोपाल से प्रयागराज जाने वाले यात्रियो को अब मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि एयरलाइंस इंडिगो ने एक अक्टूबर से शुरु की जाने वाली भोपाल- सूरत और भोपाल-प्रयागराज फ्लाइटों की बुकिंग को फिर बंद कर दिया है।

 

इससे पहले कहा गया था कि इंडिगो की भोपाल-प्रयागराज फ्लाइट एक अक्टूबर से शुरू की जा रही है। कंपनी ने इसके लिए बुकिंग भी शुरू कर दी है। यह फ्लाइट भी रोजाना चलेगी। प्रयागराज के लिए प्लाइट का किराया 2725 रुपए रखा गया है, लेकिन अब इसकी बुकिंग को रोक दिया गया है।

राजाभोज एयरपोर्ट के डॉयरेक्टर का कहना है कि कंपनियां अपने तरीके से फ्लाइट्स का संचालन कर रही हैं। इंडिगो भी ऐसा ही कर रही है। बता दें कंपनियों के द्वारा बार-बार अपनी फ्लाइटों की बुकिंग बंद करने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब फ्लाइटों की बुकिंग को बंद कर दिया गया है। इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.