scriptराजधानी में जुटेंगे देश-विदेश के बौद्ध भिक्षु, रोशन हुआ महाविहार | Buddhist monks widows Roshan Haveli | Patrika News
भोपाल

राजधानी में जुटेंगे देश-विदेश के बौद्ध भिक्षु, रोशन हुआ महाविहार

राजधानी के चूनाभट्टी स्थित बौद्धभूमि महाविहार में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध मेले का आयोजन २८ जनवरी को किया जाएगा। इसमें ताइवान, थाईलैंड, वियतनाम, म्यांमार,

भोपालJan 25, 2018 / 09:29 am

मनोज अवस्थी

sanchi

भोपाल। राजधानी के चूनाभट्टी स्थित बौद्धभूमि महाविहार में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध मेले का आयोजन 28 जनवरी को किया जाएगा। इसमें ताइवान, थाईलैंड, वियतनाम, म्यांमार, तिब्बत आदि देशों से बौद्ध भिक्षु भाग लेंगे, साथ ही भोपाल सहित प्रदेशभर से बौद्ध अनुयायी इस मेले में शिरकत करेंगे। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध मेले के चलते बौद्धभूमि में आकर्षक विद्युत साज सज्जा की गई है। बौद्ध विहार के भंते शाक्यपुत्र सागर ने बताया कि बौद्ध मेले का शुभारंभ 28 जनवरी को धम्म ध्वजारोहण के साथ होगा। कार्यक्रम शाम तक चलेगा। मुख्य आयोजन शाम को चार बजे से होगा। इस मौके पर भगवान बुद्ध के जीवन दर्शन पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी, इसी प्रकार समाज के वरिष्ठ समाजसेवियों का सम्मान किया जाएगा। धम्म देशना होगी।

शिव शक्ति सेवा मंडल ने अमरनाथ श्राइन बोर्ड को लिखा पत्र

इधर, शिव शक्ति सेवा मंडल ने अमरनाथ श्राइन बोर्ड को पत्र लिखा है कि वे अमरनाथ यात्रा परमिट पर शुल्क की जानकारी भी अंकित करे, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो और यात्रा के दौरान जो मनमाना शुल्क वसूला जाता है, उससे बचे। शुल्क की जानकारी न होने के कारण यात्रियों से मनमाने तरीके से शुल्क वसूला जाता है। इस बार अमरनाथ यात्रा 60 दिन की होगी। यात्रा 28 जून से शुरू होकर 26 अगस्त तक चलेगी। भोपाल सहित देशभर में इसके लिए पंजीयन का सिलसिला एक मार्च से शुरू हो जाएगा।

ओम शिव शक्ति सेवा मंडल के सचिव रिंकू भटेजा ने बताया कि अमरनाथ यात्रा के लिए बोर्ड द्वारा हर वर्ष जो यात्रा परमिट बनाए जाते हैं उन पर उनका मूल्य अंकित नहीं होता। इसके कारण दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले शिव भक्तों को शुल्क की जानकारी नहीं होती है, जिसका फायदा कथित बिचौलिए उठाते हैं और यात्रा के पंजीयन के लिए मनमाफि क दाम वसूलते हैं। इसके कारण उन पर अतिरिक्त आर्थिक भार तो पड़ता है, कालाबाजारी भी बढ़ती है। इसलिए हमने इस बार पत्र लिखकर मांग की है कि परमिट पर मूल्य अंकित किया जाए।

Home / Bhopal / राजधानी में जुटेंगे देश-विदेश के बौद्ध भिक्षु, रोशन हुआ महाविहार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो