scriptबजट 2020: क्या बजट पूरा करेगा 5 ट्रिलियन अर्थव्यस्था का सपना? | Budget 2020: 5 trillion economy | Patrika News
भोपाल

बजट 2020: क्या बजट पूरा करेगा 5 ट्रिलियन अर्थव्यस्था का सपना?

LIC का आएगा आइपीओ, आइडीबीआई बैंक में सरकार अपनी हिस्सेदारी बेचेगी।

भोपालFeb 02, 2020 / 09:23 am

Pawan Tiwari

बजट 2020: क्या बजट पूरा करेगा 5 ट्रिलियन अर्थव्यस्था का सपना?

बजट 2020: क्या बजट पूरा करेगा 5 ट्रिलियन अर्थव्यस्था का सपना?

भोपाल. मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट 1 फरवरी को पेश किया गया। इस बजट पर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया आ रही है। वहीं, भाजपा इस बजट को उम्मीदों का बजट बता रही है तो कांग्रेस ने कहा कि इस बजट ने लोगों को निराश किया है। ऐसे में सवाल है कि क्या इस बजट से 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था का सपना साकार होगा। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाए हैं।
क्या कहा दिग्विजय ने?
दिग्विजय सिंह ने कहा- इस बजट से तो नहीं लगता मोदी जी, भारत 2024 तक 5 ट्रिलियन अर्थव्यस्था हो पायेगा। जब हर क्षेत्र के टैक्स कलेक्शन में कमी आयी है तो विकास के लिए राशि कहां से आएगी।
शिवराज ने बताया बेहतर
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में बना बजट 2020 वास्तव में जन-जन का बजट है और इसके लिए मैं उनका हार्दिक अभिनंदन करता हूं। निश्चित ही इस बजट से भारत की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी, विकास के नए आयाम गढ़े जायेंगे और न्यू इंडिया के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा।
राज्य के शेयर कम हुए
मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री तरुण भनोत ने कहा- केन्द्र सरकार ने प्रदेश के हक की राशि में भी कटौती की है। केन्द्रीय करों से मिलने वाले राज्य के शेयर को लगातार कम किया जा रहा है। जिससे करीब 14 हजार करोड़ का मुकसान प्रदेश सरकार को झेलना पड़ा है। इस बजट से बेरोजगारों को भी बुरा हाल होगा। वहीं, पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया ने कहा- 2022 तक किसानों की आय दोगुनी हो इसके लिए 16 सूत्रीय एक्शन प्लान कारगर सिद्ध होगा। इसका लक्ष्य गांव, गरीब औऱ किसान के लिए रोजगार के अवसर देना है। यह बजट देश को उन्नति के रास्ते पर आगे ले जाने के लिए बहुत अहम रोल अदा करेगा।
अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए खास इंतजाम?
LIC का आएगा आइपीओ, आइडीबीआई बैंक में सरकार अपनी हिस्सेदारी बेचेगी।
कंपनियों के लिए 15 फीसदी लाभांश वितरण कर समाप्त। अब लाभांश पर कर लाभांश पाने वाले को देना होगा।
विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए देश में मोबाइल फोन, सेमी कंडक्टर अवं अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरणों के विनिर्माण के लिए नई योजना का प्रस्ताव किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो