scriptबेटी को जन्म देने वाली महिला को जिंदा जलाया | Burnt lady latets news in madhya pradesh | Patrika News
भोपाल

बेटी को जन्म देने वाली महिला को जिंदा जलाया

तलैया पुलिस कर रही है मामले की जांच

भोपालFeb 28, 2019 / 04:23 pm

Amit Mishra

shahdol

BIG BREAKING मासूम बच्ची से युवक ने किया दुष्कर्म फिर लगाई आग

भोपाल। एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। घटना राजधानी भोपाल के तलैया थाने की हैं। जहां एक महिला को सिर्फ इस लिए जिंदा जला दिया गया कि उसने एक बेटी को जन्म दिया था। महिला के परिवार वालों का आरोप है कि बेटी को जन्म देने के बाद महिला को जिंदा जला दिया गया। बेटी को जन्म देने की वजह से ससुराल वाले महिला को प्रताड़ित करते थे। इतना ही नहीं घर में बेटे का जन्म इस लिए महिला को इंजेक्शन भी लगवाए जाते थे। परिवार वालों का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज के लिए भी प्रताड़ित करते थे। मामले की जांच तलैया पुलिस कर रही हैं।

 

इसके पहले भी हो चुकी है घंटनाए
राजधानी समेत पूरे प्रदेश में भी इसके पहले महिलाओं को जिंदा जलाने की घंटना सामने आ चुकी है। लगभग 6 माह पहले बैरागढ़ इलाके में दहेज के लिए एक महिला को उसके सास, ससुर, ननद और देवर ने जिंदा जलाने का प्रयास किया था। इतना ही नहीं, देवर ने उसके साथ छेड़छाड़ भी की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर देवर समेत सभी चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।
मूलत: झांसी निवासी 23 वर्षीय महिला की चार साल पहले बैरागढ़ निवासी युवक से शादी हुई थी। पुलिस के अनुसार उसकी दो साल और छह महीने की दो बेटियां हैं। महिला ने आरोप लगाए कि पांच लाख रुपए के दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। देवर उससे छेड़छाड़ करता रहता था।

Home / Bhopal / बेटी को जन्म देने वाली महिला को जिंदा जलाया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो