scriptव्यापारियों ने मिलकर सजाया चौक बाजार | Businessmen decorated chowk market | Patrika News
भोपाल

व्यापारियों ने मिलकर सजाया चौक बाजार

पुराने शहर के बाजार से लोगों को अवगत कराने की पहल, चौक हेरिटेज बाजार में दिखने लगा उत्सव

भोपालOct 31, 2018 / 07:59 pm

Rohit verma

chouck bazar bhopal

व्यापारियों ने मिलकर सजाया चौक बाजार

दुकानदार खरीदारी करने आने वाले ग्राहकों को दे रहे इनामी कूपन

भोपाल. दीपावली से पहले शहर के पहले हेरिटेज बाजार को जमकर सजाया गया। यहां चारों तरफ रोशनी के लिए रंगीन लाइट्स लगाई गई हैं। इसके बीच यहां बड़ी संख्या में रोजाना खरीदारी करने राजधानी सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से ग्राहक पहुंच रहे हैं। त्योहारी सीजन के चलते व्यापारियों ने मिलकर बाजार को ये नया रूप दिया है। यहां दर्जनों दुकानें हैं जिनमें सराफा से लेकर कपड़े का कारोबार है।

चौक बाजार को नया रूप देने की ये पहल सराफा एसोसिएशन ने की है। आम तौर पर दीपावली से पहले बाजार को ये रूप दिया जाता था, लेकिन इस बार 24 अक्टूबर से 18 नवम्बर तक यहां त्योहारी रंग नजर आएगा। व्यापारियों के मुताबिक मुम्बई और इंदौर के सराफा बाजार की तर्ज पर ये रूप दिया गया है। इसे देखने के लिए ग्राहक के साथ सैलानी भी बड़ी संख्या में आ रहे हंै। इसकी सजावट व कार्यक्रम के साथ इनामी कूपन बांटने व्यवस्था दुकानों से हो रही खरीदारी पर ग्राहक को दी जा रही हैं, जिसका ड्रा ग्यारस पर 17 व 18 नवम्बर को सुभाष चौक में ही खुलेगा।

 

24 अक्टूबर से यहां त्योहारी रंग नजर आने लगा है, जो 18 नवम्बर तक जारी रहेगा। व्यापारियों के मुताबिक मुम्बई और इंदौर के सराफा बाजार की तर्ज पर ये रूप दिया गया है। इसे देखने के लिए ग्राहक के साथ सैलानी भी बड़ी संख्या में आ रहे हैं।

हेरिटेज बाजार को संवारने का काम
ये शहर का पहला हेरिटेज बाजार है। इसके विकास के लिए करीब पांच करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। इसके तहत यहां लाल पत्थर लगाए गए। अंडर ग्रांउड केबल लाइन डालने के साथ ही मार्केट में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। चौके बाजार के व्यापारियों ने बताया कि इसे सजाने के पीछे मुख्य उद्देश्य बाजार को नई पीढ़ी और नए शहर के लोगों से अवगत कराना है।

 

ये शहर का पहला हेरिटेज बाजार है। इसके विकास के लिए करीब पांच करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। इसके तहत यहां लाल पत्थर लगाए गए। अंडर ग्रांउड केबल लाइन डालने के साथ ही मार्केट में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। चौके बाजार के व्यापारियों ने बताया कि इसे सजाने के पीछे मुख्य उद्देश्य बाजार को नई पीढ़ी और नए शहर के लोगों से अवगत कराना है।


चौक बाजार में ये अपनी तरह का पहला प्रयोग है। व्यापारियों ने सहयोग कर बाजार को सजाया है। अब तक विदेशों और बड़े शहरों में त्योहारों के मौके पर ऐसी सजावट दिखती थी। इस बार चौक में भी ये माहौल है।
नरेश अग्रवाल, अध्यक्ष सराफा व्यापारी एसोसिएशन

Home / Bhopal / व्यापारियों ने मिलकर सजाया चौक बाजार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो