scriptआरएसएस और भाजपा नेताओं पर लगाए बड़े आरोप, कहा- 28 सीटों पर हमारी जीत तय | by election digvijay singhs big charge on officer employees regarding | Patrika News

आरएसएस और भाजपा नेताओं पर लगाए बड़े आरोप, कहा- 28 सीटों पर हमारी जीत तय

locationभोपालPublished: Nov 05, 2020 04:24:51 pm

Submitted by:

Manish Gite

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में दिग्विजय सिंह की प्रेस कांफ्रेंस, लगाए मतदान में गड़बड़ी के आरोप…।

mg2.png

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा है कि मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर कांग्रेस जीत रही है। दिग्विजय ने अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी सफल मतदान नहीं कराने का लगाते हुए कहा कि ऐसे अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाना चाहिेए।

 

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने दावा किया कि हम प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव जीत रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोई ऐसी सीट नजर नहीं आ रही है जहां हम पीछे हों। जनता चुनाव लड़ रही थी और पूरे हिम्मत के साथ प्रलोभन देने के बावजूद भी किसी प्रकार से वे प्रभावित नहीं कर पाए।

 

सिंह ने कहा कि हमें दुख इस बात का है कि चुनाव आयोग को हमने संवेदनशील मतदान केंद्रों की सूची दी थी और नामजद बताया था कि कौन-कौन पुलिसकर्मी वहां पर है जो भाजपा के उम्मीदवारों को सहयोग करेंगे। लेकिन खासकर सुमावली में दिनभर गोली चलती रही, महिलाओं और गरीबों को वोट डालने नहीं दिया गया। मतदाताओं ने शिकायत की कि हमें वोट डालने का मौका नहीं मिला। उन्होंने सुमावली थाने का घेराव किया। इस बात का दुख है कि चुनाव आयोग ने शिकायत के बावजूद भी मामले को संज्ञान में नहीं लिया गया।

 

 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि हमारी बात पर ध्यान देते तो जिस प्रकार से चुनाव को प्रभावित करने के लिए दिनभर गोलियां चलीं, मोटरसाइकिल जला दी गईं, पथराव किया गया, ऐसी घटनाएं नहीं होतीं। कलेक्टर, तहसील पूरी तरह से असफल रहे। केंद्रीय चुनाव आयोग, पुलिस के पर्यवेक्षक भी थे, वे भी इस पर कोई विशेष नियंत्रण नहीं रख पाए। मैंने मांग की है कि केंद्रीय चुनाव आयोग को इन सारी घटनाओं के लिए लोगों की जिम्मेदारी तय करना चाहिए और जो मतदान के समय गोलियां चलीं, लोगों को मारा पीटा गया, मारने की धमकी, गाड़ियां जलाईं गई, उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। और शांति पूर्ण मतदान कराने में असफल रहने वाले अधिकारियों पर भी कार्यवाही करना चाहिए।

 

 

https://twitter.com/INCMP/status/1324245804630994944?ref_src=twsrc%5Etfw

संघ पर उठाए सवाल

दिग्विजय सिंह ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से मोहन भागवत का लगातार भोपाल आना लगा हुआ है, पहले जिस प्रकार से संघ के प्रचारकों को बातें सिखाई जाती थीं, वो सब मौजूदा भाजपा और मौजूदा संघ के लोगों में नजर नहीं आती है। वो पीढ़ी अटल बिहारी वाजपेयी और कुशाभाऊ ठाकरे के बाद से खत्म हो गई। आज के भाजपा नेता केवल पैसा कमाना, ठेकेदारी करना, अवैध रूप से काम करने का काम कर रहे हैं। दिग्विजय ने कहा कि संघ के प्रचारकों का कैरेक्टर जो होना चाहिए था उस पर ध्यान देना चाहिए।

 

स्थानीय विधायक पर लगाया आरोप

दिग्विजय ने कहा कि भाजपा शक्ल देखकर काम करती है। जो स्थानीय विधायक हैं, रामेश्वर शर्मा, उन्होंने कितनी सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा है, उसकी किसी ने जांच की है क्या।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो