scriptभाजपा के पत्ते अभी खुलना बाकी, कांग्रेस टिकट के आधार पर अब आगे उठेंगे कदम | cm shivraj singh | Patrika News
भोपाल

भाजपा के पत्ते अभी खुलना बाकी, कांग्रेस टिकट के आधार पर अब आगे उठेंगे कदम

————————— नवरात्रि में नामांकन की प्लानिंग, टिकट भी इसलिए रूके————————–

भोपालOct 05, 2021 / 11:33 pm

जीतेन्द्र चौरसिया

CM Shivraj Singh Chouhan Statement

CM Shivraj Singh Chouhan Statement

jitendra.chourasiya@भोपाल। प्रदेश में तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर कांग्रेस के टिकट के ऐलान के बाद अब भाजपा के पत्ते खुलना बाकी है। भाजपा ने अभी एक भी सीट पर चेहरा स्पष्ट नहीं किया है। कांग्रेस के चेहरे साफ होने के बाद अब इसी हिसाब से भाजपा आगे कदम तय करेगी। भाजपा ने नवरात्रि में नामांकन करना तय किया है, इस कारण भी टिकट में देरी की। अब श्राृद्धपक्ष का बुधवार को आखिरी दिन रहेगा। इस कारण बुधवार या गुरुवार को भाजपा के टिकट आ सकते हैं। खंडवा लोकसभा सीट पर कांग्रेस नेता अरुण यादव के हटने और राजनारायण सिंह पूरनी का टिकट घोषित होने के बाद समीकरणों में बदलाव आया है। इसका असर भी भाजपा के लोकसभा टिकट पर पड़ेगा। भाजपा से लोकसभा के लिए स्व. नंदकुमार सिंह चौहान के बेटे हर्षवर्धन सिंह, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीसी और वरिष्ठ नेता कृष्ण मुरारी मोघे प्रमुख दावेदार हैं। इनकी खींचतान के बीच अब भाजपा यहां चौंकाने वाला नाम भी ला सकती है। बहरहाल, कांग्रेस के चारों प्रत्याशी के आधार पर बनने वाले समीकरणों के आधार पर अब भाजपा के टिकट फायनल होंगे।
—————————-
अक्सर आगे रहने वाली भाजपा पीछे-
टिकट के मामले में भाजपा अक्सर आगे रहती है, लेकिन इस बार चारों सीट पर भाजपा की बजाए कांग्रेस ने पहले टिकट घोषित किए। इससे पहले 28 सीटों पर उपचुनाव, विधानसभा चुनाव और अन्य मौके पर भी भाजपा पहले टिकट देती आई है। 2018 के पहले तो कई बार कांग्रेस के टिकट नामांकन के आखिरी दिन तक घोषित होते आए हैं।
—————————–
भाजपा का अब बूथ पर फोकस, मंत्री-पदाधिकारी डटे-
प्रदेश भाजपा ने तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीट में अब बूथ स्तर पर फोकस कर लिया है। चारों सीटों को विधानसभावार बांटकर हर बूथ की माइक्रो मैपिंग की गई है। इसके बाद प्रभारियों को कमजोर बूथ वाले इलाकों पर ज्यादा ध्यान देने के लिए कहा गया है। इसके अलावा नवरात्रि के लिए अलग से तैयारी की जा रही है। क्योंकि, भाजपा हिन्दूत्व की हार्डलाइन के साथ भी नवरात्रि के दौरान चुनाव कैम्पेनिंग करेगी। नवरात्रि में व्रत के कारण कुछ जगह नेताओं के दौरे-प्रचार में कमी भी आ सकती है, जिसके हिसाब से पूरा रोडमैप बनाया जा रहा है। प्रदेश मुख्यालय से भी हर विधानसभा की पूरी अपडेट जानकारी प्रतिदिन लेने की रणनीति को अपनाया जा रहा है। इसी हिसाब से बड़े नेताओं के दौरे भी प्लान किए जाएंगे।
———————
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो