भोपाल

अब सीएम हाउस के बाहर धरना देंगे दिग्विजय सिंह, वीडियो जारी कर सीएम को दी यह चेतावनी

डूब प्रभावित किसानों के मुद्दे पर सीएम शिवराज सिंह से मुलाकात करना चाहते थे दिग्विजय सिंह…।

भोपालJan 20, 2022 / 01:11 pm

Manish Gite

भोपाल। राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह फिर चर्चाओं में हैं। कल शुक्रवार को ठीक 11.15 बजे वे सीएम हाउस पहुंचेंगे। उन्हें यदि सीएम ने मिलने का समय नहीं दिया तो वहीं धरने पर बैठ जाएंगे।

बता दें कि हाल ही में दिग्विजय सिंह ने डूब प्रभावित किसानों के साथ मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा था, लेकिन उन्हें शक्रवार को 11.15 बजे मिलने का समय दे दिया, लेकिन एक दिन पहले सीएम सचिवालय से फोन करके व्यस्तता का हवाला देकर मुलाकात का समय निरस्त कर दिया गया।

 

https://www.dailymotion.com/embed/video/x877olc

सीएम से मुलाकात का समय निरस्त करने के बाद भड़के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को एक वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को चेतावनी दी है कि उनका यह बर्ताव उन्हें बहुत महंगा पड़ेगा।

 

दिग्विजय ने कहा कि एक मुख्यमंत्री के पास डूब प्रभावित किसानों के साथ मिलने का समय नहीं हैं। मुझे 21 जनवरी 11 बजे का समय दिया गया था, लेकिन बाद में व्यस्तता का हवाला देकर निरस्त कर दिया गया। दिग्विजय सिंह ने चेतावनी दी है कि वे 21 जनवरी को ठीक 11 बजे सीएम हाउस पहुंचेंगे, यदि उन्हें मिलने नहीं दिया तो वे वहीं पर धरने पर बैठ जाएंगे।

 

राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह टेम व सुठालिया परियोजना के डूब प्रभावितों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलना चाहते हैं। इस संबंध में उन्होने पत्र लिखकर मिलने का समय भी मांगा था।

 

दिग्विजय सिंह ने कहा कि मुझे 21 जनवरी 2022 को 11.15 बजे सीएम निवास पर मिलने का समय दिया गया था। लेकिन, एक दिन पहले मुझे फोन करके बताया गया कि वे सीएम व्यस्त हैं, वे आपसे नहीं मिल सकते। अब मैं तो उनके घर के सामने धरने पर 11.15 बजे बैठूंगा। गिरफ्तार करना हो तो कर लीजिए, लेकिन इस प्रकार का बर्ताव शिवराज सिंह जी को महंगा पड़ेगा।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.