scriptभाजपा के घोषणा पत्र पर कांग्रेस का तंज, कहा- ये दृष्टि पत्र नहीं धोखा व छलावा मात्र | congress attacks on bjp vision document | Patrika News
भोपाल

भाजपा के घोषणा पत्र पर कांग्रेस का तंज, कहा- ये दृष्टि पत्र नहीं धोखा व छलावा मात्र

भाजपा के घोषणा पत्र पर कांग्रेस का तंज, कहा- ये दृष्टि पत्र नहीं धोखा व छलावा मात्र

भोपालNov 17, 2018 / 02:52 pm

shailendra tiwari

mp election
भोपाल. भाजपा द्वारा जारी किए गए घोषणा पत्र पर कांग्रेस ने हमला बोला है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा, भाजपा का आज जारी दृष्टि पत्र धोखा व छलावा मात्र है। कुछ नया नहीं। पुरानी घोषणाओं को ही दोबारा शामिल किया है। पुराने घोषणा पत्र की बातें ही आज तक अधूरी है और नई घोषणाएं से गुमराह की कोशिश की जा रही है। भाजपा ने वर्ष 2003, वर्ष 2008 और वर्ष 2013 के घोषणा पत्र पर तो दृष्टि नहीं डाली। उसकी कई घोषणाओं को आज तक पूरा नहीं किया। इस दृष्टि पत्र के पहले भाजपा को पुराने घोषणा पत्र की अधूरी घोषणाओं पर बात करना थी।

कांग्रेस के आरोप की पुष्टि: कमलनाथ ने कहा, इस घोषणा पत्र से कांग्रेस के इस आरोप की पुष्टि कि भावन्तर योजना किसान विरोधी। भाजपा ख़ुद को इस योजना पर भरोसा नहीं इसलिये किसानों को नई घोषणाओं के नाम पर गुमराह की कोशिश कर रही है। भाजपा के इस घोषणा पत्र में महिलाओं की सुरक्षा , किसानों की आत्महत्या रोकने, उनकी क़र्ज़ माफ़ी, युवाओं द्वारा बढ़ती बेरोज़गारी के कारण की जा रही आत्महत्याएं को रोकने, कुपोषण, अवैध उत्खनन रोकने, मां नर्मदा के संरक्षण और कुपोषण को लेकर कुछ नहीं है।
कमलनाथ ने कटनी में की जनसभा : शनिवार को कमलनाथ कटनी जिले के बहोरीबंद में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, मप्र की जनता बदलाव के लिये तैयार है। हम जनता की आकांक्षाओं और अपेक्षाओं को पूरा करने एवं ख़ुशियों से परिपूर्ण नया मध्यप्रदेश बनाने के लिये दृढ़ संकल्पित हैं।
भाजपा ने आज जारी किया है घोषणा पत्र: भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को अपना घोषणा पत्र दृष्टि पत्र के नाम से जारी किया है। भाजपा ने पहली बार महिलाओं के लिए अलग से एक घोषणा पत्र जारी किया है। भाजपा ने अपने इस दृष्टि पत्र महिलाओं, किसानों औऱ युवाओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया है। बता दें कि कांग्रेस मध्य प्रदेश में पहले ही अपना घोषणा पत्र वचन पत्र के नाम से जारी कर चुकी है।

Home / Bhopal / भाजपा के घोषणा पत्र पर कांग्रेस का तंज, कहा- ये दृष्टि पत्र नहीं धोखा व छलावा मात्र

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो