scriptLok Sabha Election 2024 : ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ राव यादवेन्द्र और शिवराज सिंह चौहान के सामने भानुप्रताप शर्मा को टिकट | Congress candidate list declared Lok Sabha Elections 2024 mp lok sabha seat guna vidisha candidate | Patrika News
भोपाल

Lok Sabha Election 2024 : ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ राव यादवेन्द्र और शिवराज सिंह चौहान के सामने भानुप्रताप शर्मा को टिकट

Congress Candidate List : CEC की बैठक के बाद कांग्रेस ने घोषित की कैंडिडेट्स की लिस्ट, गुना, विदिशा, दमोह के प्रत्याशियों का ऐलान, अभी ग्‍वालियर और मुरैना पर सस्‍पेंस बरकरार

भोपालMar 28, 2024 / 08:55 am

Shailendra Sharma

congress_list_1.jpg

Congress candidate list announced

Congress Candidate List Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने अपनी एक औऱ लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस की इस सूची में मध्यप्रदेश की तीन सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है । इन तीन नामों को मिलाकर अब तक कांग्रेस 25 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है और 3 सीटों अभी भी होल्ड हैं। खजुराहो सीट कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के लिए छोड़ रखी है। गुना लोकसभा सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ कांग्रेस ने राव यादवेन्द्र सिंह को अपना प्रत्याशी बनाकर चुनावी मैदान में उतारा है।

 


सबसे बड़ा सवाल यही है कि कौन हैं राव यादवेंद्र सिंह यादव, जिन पर कांग्रेस ने भरोसा जताया है। राव यादवेंद्र सिंह यादव अशोकनगर जिले से आते हैं और उनके पिता देशराज यादव भाजपा के विधायक रह चुके हैं। राव यादवेंद्र सिंह पहले भाजपा में ही थे, लेकिन 2023 के विधानसभा चुनाव के वक्त भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आ गए थे। राव यादवेंद्र सिंह फिलहाल जिला पंचायत सदस्य हैं। इनके परिवार के के 6 सदस्य अभी राजनीति में सक्रिय हैं। राव यादवेंद्र सिंह यादव जिला पंचायत सदस्य हैं तो उनकी उनकी पत्नी जनपद सदस्य हैं। भाई जिला पंचायत सदस्य और मां भी जनपद सदस्य हैं। इसके अलावा, उनके पिता देशराज यादव दो बार गुना लोकसभा सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि दोनो बार उन्हें हार का ही सामना करना पड़ा है। अबकी बार बाप की जगह बेटा मैदान में है और दोनों ही उम्मीदवारों की पार्टी बदली हुई है। ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस की बजाय भाजपा से मैदान में हैं और यादवेंद्र सिंह भाजपा की बजाय कांग्रेस से।

गुना से राव यादवेन्द्र सिंह
दमोह- तरवर सिंह लोधी
विदिशा- भानूप्रताप शर्मा

 

छिंदवाड़ा से नकुलनाथ
सीधी से कमलेश्वर पटेल
सतना से सिद्धार्थ कुशवाहा
भिंड से फूल सिंह बरैया
मंडला से ओमकार मरकाम
देवास से राजेन्द्र मालवीय
खरगोन से पोरलाल खरते
टीकमगढ़ से पंकज अहिरवार
धार से राधेश्याम
बैतूल से रामू टेकाम

सागर: गुड्डू राजा बुंदेला
– रीवा: नीलम मिश्रा
– शहडोल: फुन्देलाल मार्को
– जबलपुर: दिनेश यादव
– बालाघाट: सम्राट सारस्वत
– होशंगाबाद: संजय शर्मा
– भोपाल: अरुण श्रीवास्तव
– राजगढ़: दिग्विजय सिंह
– उज्जैन: महेश परमार
– मंदसौर: दिलीप सिंह गुर्जर
– रतलाम: कांतिलाल भूरिया
– इंदौर: अक्षय कांति बम

 


इंदौर- शंकर लालवानी
धार- सावित्री ठाकुर
उज्जैन- अनिल फिरोजिया
छिंदवाड़ा- विवेक बंटी साहू
बालाघाट- भारती पारधी

मुरैना- शिवमंगल सिंह तोमर
भिंड- श्रीमति संध्या राय
ग्वालियर- भारत सिंह कुशवाहा
गुना- ज्योतिरादित्य सिंधिया
सागर- श्रीमति लता वानखेड़े
टीकमगढ़- वीरेन्द्र खटीक
दमोह- राहुल लोधी
खजुराहो- वीडी शर्मा
सतना- गणेश सिंह
रीवा- जनार्दन मिश्र
सीधी- राजेश मिश्रा
शहडोल- हिमाद्री सिंह
जबलपुर- आशीष दुबे
मंडला- फग्गन सिंह कुलस्ते
होशंगबाद- दर्शन सिंह चौधरी
विदिशा- शिवराज सिंह चौहान
भोपाल- आलोक शर्मा
राजगढ़- रोडमल नागर
देवास- महेन्द्र सिंह सोलंकी
मंदसौर- सुधीर गुप्ता
रतलाम- अनिता चौहान
खरगोन- गजेन्द्र पटेल
खंडवा- ज्ञानेश्वर पाटिल
बैतूल- दुर्गादास उइके

Home / Bhopal / Lok Sabha Election 2024 : ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ राव यादवेन्द्र और शिवराज सिंह चौहान के सामने भानुप्रताप शर्मा को टिकट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो