10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस ने घोषित किए 9 उम्मीदवार, 4 महिलाओं को टिकट; 2014 में इन सभी सीटों पर जीती थी भाजपा

कांग्रेस ने घोषित किए 9 उम्मीदवार, 4 महिलाओं को टिकट; 2014 में इन सभी सीटों पर जीती थी भाजपा

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Pawan Tiwari

Mar 24, 2019

congress

कांग्रेस ने घोषित किए 9 उम्मीदवार, 4 महिलाओं को टिकट; 2014 में इन सभी सीटों पर जीती थी भाजपा

भोपाल. कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों के लिए मध्यप्रदेश के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। शनिवार देर रात कांग्रेस ने अपनी आठवीं सूची जारी कर दी है। इस सूची में 38 नाम हैं। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को भोपाल से उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने एमपी के 9 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए हैं। सूची जारी होने से पहले ही मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह के भोपाल से चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।

राजगढ़ मेरी पहली प्राथमिकता
कमलनाथ की घोषणा के बाद दिग्विजय सिंह ने कहा था कि मैं 2020 तक राज्यसभा सांसद हूं। अगर पार्टी मुझे लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती है तो मेरी पहली प्राथमिकता राजगढ़ संसदीय सीट होगी लेकिन पार्टी जहां से कहेगी, वहां से चुनाव लड़ूंगा।

किसे कहां से मिला टिकट























































संसदीय सीटकिसे मिला टिकट2014 में कौन जीता
टीकमगढ़ (एससी)किरन अहिरवारभाजपा
खजुराहोकविता सिंहभाजपा
शहडोल (एसटी)प्रमिला सिंहभाजपा
बालाघाटमधु भगतभाजपा
होशांगाबादशैलेन्द्र दीवानभाजपा
भोपालदिग्विजय सिंहभाजपा
मंदसौरमीनाक्षी नटराजनभाजपा
रतलाम (एसटी)कांतिलाल भूरियाभाजपा
बैतूल (एसटी)रामू टेकामभाजपा

पहली लिस्ट में चार महिलाओं को टिकट
मध्यप्रदेश के 9 उम्मीदवारों की पहली सूची में कांग्रेस ने चार महिलाओं को टिकट दिया है। इनमें से प्रमिला सिंह भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुई हैं। प्रमिला सिंह को शहडोल से उम्मीदवार बनाया गया है।

दो हारे उम्मीदवारों को फिर से टिकट
कांग्रेस ने 2014 में हारे दो उम्मीदवारों को फिर से टिकट दिया है। कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन और कांतिलाल भूरिया को उम्मीदवार बनाया है। कांतिलाल भूरिया 2014 में लोकसभा चुनाव हार गए थे लेकिन बाद में हुए उपचुनाव में उन्होंने जीत दर्ज की थी, जबकि मीनाक्षी नटराजन भी अपना चुनाव हार गईं थी। वहीं, कविता सिंह नातीराजा की पत्नी हैं। जबकि किरन अहिरवार ने बसपा से सियासत शुरू की थी। मीनाक्षी नटराजन को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का करीबी माना जाता है।

भाजपा का गढ़ है भोपाल
भोपाल संसदीय सीट का भाजपा का गढ़ कहा जाता है। इस सीट पर आखरी बार कांग्रेस को 1984 में जीत मिली थी। भाजपा 1989 में पहली बार यहां से चुनाव जीता इसके बाद से यहां कांग्रेस कभी भी चुनाव नहीं जीत सकी है। 2014 के लोकसभा चुनाव में यहां से भाजपा के अलोक संजर ने जीत दर्ज की थी। इस बार यहां से भाजपा का उम्मीदवार कौन होगा इसको लेकर अभी भी स्थिति साफ नहीं हुई है।


मध्यप्रदेश में चार चरणों में होगा चुनाव
29 अप्रैल-सीधी, शहडोल, मंडला, बालाघाट, जबलपुर, छिंदवाड़ा
6 मई-बैतूल, दमोह, खजुराहो, रीवा, सतना, होशंगाबाद, टीकमगढ़
12 मई-मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल,राजगढ़
19 मई-देवास, उज्जैन, धार, खंडवा, इंदौर, मंदसौर, रतलाम, खरगोन