scriptकमलनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद डेढ़ लाख बढ़े कांग्रेस के फॉलोवर्स | Congress increased followers on twitter news | Patrika News
भोपाल

कमलनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद डेढ़ लाख बढ़े कांग्रेस के फॉलोवर्स

ट्विटर में भाजपा के करीब पहुंची पार्टी – मुख्यमंत्री ने माना लोगों का आभार
 

भोपालJan 19, 2020 / 08:01 am

Arun Tiwari

कमलनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद डेढ़ लाख बढ़े कांग्रेस के फॉलोवर्स

कमलनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद डेढ़ लाख बढ़े कांग्रेस के फॉलोवर्स

भोपाल : पिछले एक साल में सत्ता परिवर्तन के साथ ही कांग्रेस के फॉलोवर्स में लगातार इजाफा हो रहा है। कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर कमलनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद पिछले एक साल में डेढ़ लाख से ज्यादा फॉलोवर बढ़ गए हैं। इस मामले में कांग्रेस, भाजपा के करीब पहुंच गई है। एक साल पहले कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर करीब ढाई लाख फॉलोवर्स थे जो अब बढ़कर चार लाख से उपर हो गए हैं।

फॉलोवर्स की ये संख्या कांग्रेस की सभी प्रदेश कमेटी के ट्विटर हैंडल से ज्यादा है। यानी मध्यप्रदेश कांग्रेस इस मामले में पूरे देश में अपनी पार्टी में सबसे ज्यादा फॉलोवर्स वाली इकाई बन गई है। वहीं भाजपा के फॉलोवर्स की संख्या भी बढ़ रही है लेकिन वो कांग्रेस से कम है। भाजपा भी पिछले साल अपने तीन लाख फॉलोवर्स से बढ़कर चार लाख से उपर पहुंच गई है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जनता का आभार मानते हुए अपनी आईटी सेल को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने दी बधाई :

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि मध्यप्रदेश कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर एकाउंट पर चार लाख से अधिक फॉलोवर होने पर सोशल मीडिया टीम को बधाई। अन्य प्रदेश कांग्रेस की तुलना में सर्वाधिक फॉलोवर, सर्वाधिक रीट्वीट और लाइक्स के साथ हर दिन एक हजार फॉलोवर का बढ़ाने सोशल मीडिया की टीम की मेहनत का परिणाम है। लोग हमारे काम को पसंद कर रहे हैं और हमसे जुड़ रहे हैं,हम उनका आभार मानते हैं।

सीएम के 3 लाख 66 हजार बढ़े फॉलोवर :

पिछले एक साल में मुख्यमंत्री कमलनाथ के ट्विटर फॉलोवर्स में भी बड़ा इजाफा हुआ है। एक साल पहले मुख्यमंत्री के करीब 90 हजार फॉलोवर्स थे जो अब बढ़कर 4 लाख 56 हजार पर पहुंच गए हैं। एक साल में 3 लाख 66 हजार का इजाफा हुआ है। ये संख्या रोजाना बढ़ रही है। यानी मुख्यमंत्री बनने के बाद कमलनाथ की लोकप्रियता में लगातार इजाफा हो रहा है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ट्विटर फॉलोवर की संख्या में भी इजाफा हुआ है। उनके फॉलोवर्स की संख्या 50 लाख से ज्यादा है। शिवराज सिंह चौहान 2013 से ट्विटर का इस्तेमाल कर रहे हैं जबकि कमलनाथ ने 2016 में ट्विटर पर अपना एकाउंट खोला है।

– मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ ही मप्र कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर भी लगातार फॉलोवर बढ़ रहे हैं। लोग सरकार के काम को पसंद कर रहे हैं इसलिए खुद ही कांग्रेस की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। – अभय तिवारी अध्यक्ष, कांग्रेस आईटी विभाग-

– हम लगातार लोगों से सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क में हैं। शिवराज सिंह चौहान से युवा आज भी जुड़ रहे हैं। मप्र भाजपा का जहां तक सवाल है थोड़ा असर सरकार बनने और न रहने का भी पड़ता है।

– शिवराज डाबी संयोजक,भाजपा आईटी सेल –

Home / Bhopal / कमलनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद डेढ़ लाख बढ़े कांग्रेस के फॉलोवर्स

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो