भोपाल

दिग्विजय-उमंग के ‘संग्राम’ पर सख्त सोनिया, प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर कही ये बात

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी का बड़ा बयान

भोपालSep 06, 2019 / 01:46 pm

Muneshwar Kumar

भोपाल/ मध्यप्रदेश में दिग्विजय सिंह की सफाई के बाद मंत्री सिंघार के साथ फिलहाल लड़ाई का पटाक्षेप होता दिखाई दे रहा है। इस बीच कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने सख्त तेवर दिखाए। साथ ही प्रदेश में पीसीसी चीफ को लेकर भी विवाद जारी है। उस पर भी सोनिया गांधी ने अपनी बात कही है। गुटबाजी करनेवाले नेताओं को नसीहत भी दी है।
मध्यप्रदेश की सारी लड़ाई कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की टेबल पर पहुंच गई है। सरकार के अंदर जारी खटपट के बाद अब पीसीसी चीफ को लेकर घमासान जारी है। सबसे ज्यादा ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक मुखर होकर अपनी मांग मंगवाने के लिए अड़े हैं। इसके साथ ही वह लगातार कई जगहों पर प्रदर्शन भी कर रहे हैं। सिंधिया खेमे के मंत्री डंके की चोट पर सोनिया गांधी से उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग कर रहे हैं।
सोनिया ने तोड़ी चुप्पी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अब इसे लेकर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा है कि बयानबाज नेता बेवजह की बयानबाजी न करें। जिन्हें भी परेशानी है वह पार्टी फोरम में अपनी बात रखें। वहीं, खबरें आ रही थीं कि विवाद की वजह से प्रदेश अध्यक्ष का चयन फिलहाल टल गया। इसे लेकर सोनिया गांधी ने कहा है कि मध्यप्रदेश में पीसीसी चीफ को लेकर फैसला जल्द हो जाएगा।
Chief Minister Kamal Nath Scheme: मुख्यमंत्री कमलनाथ की योजना: 5 हजार हितग्राहियों को संबल से किया बाहर
कमलनाथ हैं प्रदेश अध्यक्ष
मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी अभी सीएम कमलनाथ के पास ही है। सीएम कमलनाथ कई बार कह चुुके हैं कि मैंने आलाकमान के सामने पद छोड़ने की कई बाई पेशकश कर चुका है। जल्द ही इस पर कोई अंतिम निर्णय होगा। वहीं, विवाद बढ़ने पर पिछले दिनों दिग्विजय सिंह ने कहा था कि अभी इस पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं है, क्योंकि कमलनाथ जी इस पर अभी बने हुए हैं।
sonia

जाहिर है सोनिया गांधी के इस बयान से यह उम्मीद की जा सकती है कि शायद इस महीने के अंत तक कोई फैसला पीसीसी चीफ को लेकर हो जाए। लेकिन प्रदेश में इसे लेकर तीन गुट जबरदस्त लॉबिंग कर रही है। इसमें एक गुट सीएम कमलनाथ, दूसरा दिग्विजय सिंह का और तीसरा ज्योतिरादित्य सिंधिया का है। लेकिन सिंधिया गुट मुखर रूप से अपनी बात को रख रही है। इसी वजह से विवाद है।

Home / Bhopal / दिग्विजय-उमंग के ‘संग्राम’ पर सख्त सोनिया, प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर कही ये बात

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.