scriptराष्ट्रवाद का संदेश देने तीन महीने पैदल चलेंगे कांग्रेस नेता | Congress leaders will walk for three months to give the message | Patrika News
भोपाल

राष्ट्रवाद का संदेश देने तीन महीने पैदल चलेंगे कांग्रेस नेता

गांधीवादी राजगोपाल के नेतृत्व में निकालेंगे पदयात्रा
दिल्ली से आई चिट्ठी में चेताया – कांग्रेसमय नहीं किया तो भाजपामय हो जाएगी राजगोपाल की पदयात्रा

भोपालOct 10, 2019 / 12:24 pm

Arun Tiwari

Sheopur Congress MLA Babu Jandel latest news in hindi

सहायक आयुक्त का दिग्गज विधायक से भिडऩा पड़ा भारी,मीणा निलंबित

भोपाल : भाजपा की काट के लिए कांग्रेस अब राष्ट्रवाद का रास्ता अपना रही है। गांधीवादी नेता राजगोपाल की पदयात्रा 90 दिनों तक मध्यप्रदेश में रहेगी। ये यात्रा ११ अक्टूबर को मुरैना से मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी। एआईसीसी से आई चिट्ठी में प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को इस यात्रा को गंभीरता से लेकर इसमें शामिल होने के निर्देश दिए गए है। चिट्ठी में लिखा है कि यदि इस यात्रा को कांग्रेसमय नहीं किया गया तो ये यात्रा भाजपामय हो जाएगी।
पार्टी हाईकमान को अंदेशा है कि यदि कांग्रेस नेताओं ने राजगोपाल की यात्रा में शामिल होने में रुचि नहीं दिखाई तो इस यात्रा में भाजपा नेता शामिल होकर इसे अपना बना लेंगे। प्रदेश के अधिकांश जिलों तक ये यात्रा निकलेगी। कांग्रेस नेता इस दौरान लोगों को गांधी के राष्ट्रवाद का संदेश देंगे। कांग्रेस नेता लोगों को बताएंगे कि राष्ट्रवाद किसी तरह का उन्माद या कट्टरता नहीं बल्कि देशप्रेम होता है।
कांग्रेस इस यात्रा के जरिए अप्रत्यक्ष रुप से लोगों के मन से भाजपा के कथित राष्ट्रवाद का प्रभाव दूर करने की कोशिश करेगी। कांग्रेस को लगता है कि एकता परिषद के संस्थापक गांधीवादी नेता राजगोपाल से बेहतर कोई और नेता नहीं है जिसके नेतृत्व में ये यात्रा निकाली जा सकती है। वे गांधी जयंति से १२१ दिन की यात्रा पर निकले हैं जिसमें ९० दिन वे प्रदेश में रहने वाले हैं।

सोनिया-राहुल को बुलाने पर विचार :
ये यात्रा 11 जनवरी 2020 को बालाघाट जिले से महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी। कांग्रेस की कोशिश इस यात्रा में पार्टी के बड़े नेताओं को बुलाने की है। कांग्रेस भोपाल में राहुल गांधी, छिंदवाड़ा में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और बालाघाट में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बुलाने पर विचार कर रही है। इस पदयात्रा के रास्ते में मुरैना,ग्वालियर,शिवपुरी,अशोकनगर,विदिशा,रायसेन,भोपाल,होशंगाबाद,बैतूल,छिंदवाड़ा,बालाघाट और सिवनी जिले आएंगे। अन्य जिलों से छोटी पदयात्राएं इन जिलों तक आकर राजगोपाल की पदयात्रा में शामिल हो जाएंगी।

– हमने सभी जिला अध्यक्षों को चिट्ठी लिखकर इस पदयात्रा में शामिल होने के निर्देश दिए हैं। सभी बड़े नेताओं का प्रयास होगा कि वे इसमें शामिल होकर लोगों को गांधी संदेश देंगे। – चंद्रपभाष शेखर संगठन प्रभारी,कांग्रेस –

Home / Bhopal / राष्ट्रवाद का संदेश देने तीन महीने पैदल चलेंगे कांग्रेस नेता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो