scriptकांग्रेस विधायक मंत्रियों को भेंट करेंगे नारियल | Congress legislators will give coconut to ministers | Patrika News
भोपाल

कांग्रेस विधायक मंत्रियों को भेंट करेंगे नारियल

विधानसभा में लेंगे वादों का हिसाब
कांग्रेस दिखाएगीआक्रामक तेवर
 

भोपालFeb 14, 2021 / 06:43 pm

Arun Tiwari

kamalnath1.jpg

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ।

भोपाल : विधानसभा का बजट सत्र खासा हंगामेदार रहने वाला है। कांग्रेस ने इसकी पूरी तैयारी की है। 22 फरवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र में सरकार को घेरने के लिए विपक्ष ने पूरी तैयारी की है। सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक सदन में नारियल लेकर जाएंगे। ये नारियल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी कैबिनेट के सभी मंत्रियों को भेंट किए जाएंगे। नारियल देकर कांग्रेस पूछेगी कि उनचुनाव के दौरान 28 विधानसभा क्षेत्रों में जो घोषणाएं और वादे किए गए गए थे उनका क्या हुआ। इसके लिए कांग्रेस सभी विधानसभा क्षेत्रों से घोषणाओं और उनके क्रियान्वयन की जमीनी रिपोर्ट तैयार कर रही है।

उपचुनावों में मुद्दा बना था नारियल :
कांग्रेस मुख्यमंत्री और मंत्रियों को नारियल भेंट कर उन नारियल की याद दिलाएगी जो उपचुनाव के दौरान फोड़े गए थे। यानी नारियल फोड़ येाजनाओं का शिलान्यास किया गया था। नवंबर में 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर 17 हजार घोषणाएं करने का आरोप लगाया था। कमलनाथ ने यह भी कहा था कि सीएम शिवराज जेब में नारियल लेकर चलते हैं और उसे कहीं भी फोड़ देते हैं। मुझे उस समय खुशी होगी जब लोकार्पण के नारियल फोड़ेंगे। कांग्रेस इसको लेकर तैयारी कर रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा कहते हैं कि इस संबंध में नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ से चर्चा कर रणनीति तैयार की जाएगी और फिर विधायकों को निर्देश दिए जाएंगे।

Home / Bhopal / कांग्रेस विधायक मंत्रियों को भेंट करेंगे नारियल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो