भोपाल

कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, दिग्विजय बोले- भाजपा विधायक ने घुटने टेके, मैं रामभक्त हूं और हमेशा रहूंगा

कांग्रेसियों के घुटने तोड़ने के बयान के बाद गर्माई है राजनीति, जुलूस के रूप में रामेश्वर शर्मा के बंगले की तरफ जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका…।

भोपालNov 24, 2021 / 07:19 pm

Manish Gite

भोपाल। अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एवं पूर्व प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा के बीच अब ‘रामधुन’ पर ठन गई। घुटने तोड़ने से शुरू हुई राजनीतिक रामधुन पर आ गई। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट के जरिए कहा है कि भाजपा विधायक ने कांग्रेसियों के सामने अपने घुटने टेक दिए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए हलुआ-पूड़ी का निमंत्रण दिया है। लेकिन ऐसे व्यक्ति का नमक नहीं खाएंगे। इधर, पूर्व प्रोटेम स्पीकर एवं भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी अपने बंगले पर दिग्विजय एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के स्वागत की पूरी तैयारी कर रखी थी। दोनों ही दलों के लोग अपनी-अपनी रामधुन में लग गए। कांग्रेस ने गांधी प्रतिमा से अपनी यात्रा शुरू की तो बीच में ही पुलिस बल ने रोक दिया। कांग्रेसी वहीं पर रामधुन गाने लगे।

 

patrika.com पर देखिए दिनभर चला घटनाक्रम….।

Live Updates

2.00 pm

काफी देर बैठे रहने के बाद अपने-अपने घर लौटे कांग्रेस कार्यकर्ता।

1.45 pm

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मीडिया से कहा कि मैं राम भक्त था हूं और हमेशा रहूंगा। नौटंकी विधायक रामेश्वर शर्मा कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस को बुलाकर हमारे कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया लेकिन हम राम भक्त हैं और हमेशा रहेंगे।
1.30 pm

बीच रास्ते में पुलिस ने बेरिकेड्स लगाकर रोका। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यही पर बैठकर भजन कीर्तन किए।

1.15 pm

दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के बंगले की तरफ आगे बढ़े।
1.05 pm

थोड़ी देर में भाजपा विधायक के निवास की तरफ जाने वाले हैं दिग्विजय सिंह। सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी हैं मौजूद।

1.00 PM

दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सिखाया अनुशासन का पाठ। कहा- हमारी लड़ाई अहिंसा के खिलाफ है। पुलिस जहां भी रोके, वहीं बैठ जाना। हमें विरोध नहीं करना है।
12.30 Pm

मिंटो हॉल पहुंचे कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह। कार्यकर्ताओं को किया संबोधित। अनुशासन में रहकर आगे बढ़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि पांच-पांच लोगों के ग्रुप में आगे चलिए, मैं पीछे चलूंगा।
12.30 pm

खबर है कि भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के बंगले पर सुरक्षा बढ़ाई गई। भारी पुलिस बल तैनात। चारों तरफ से बैरिकेड्स लगाए गए।

12.25 pm

दिग्विजय सिंह मिंटो हाल पहुंचे। थोड़ी देर में रामेश्वर शर्मा के बंगले पर पहुंचेंगे दिग्विजय सिंह।
11.30 AM

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुरू की अपनी रामधुन। रघुपति राघव राजा राम…। पूर्व मंत्री एवं स्थानीय विधायक पीसी शर्मा भी मौजूद।

11.00 AM

पुरानी विधानसभा मिंटो हाल के परिसर में स्थित गांधी प्रतिमा पर पहुंचे कई कांग्रेस कार्यकर्ता।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x85uypr

दिग्विजय बोले- भाजपा विधायक ने घुटने टेके

दिग्विजय सिंह ने बुधवार को थोड़ी देर पहले किए ट्वीट में कहा है कि हिंसा पर अहिंसा की जीत। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घुटने तोड़ने वाले भाजपा विधायक ने कॉंग्रेसियों के सामने घुटने टेके!! कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए “हलुआ पुड़ी” का निमंत्रण। धन्यवाद। दिग्विजय सिंह ने दूसरे ट्वीट में कहा कि हे भाजपाईयों, हे संघियों, हमारे साथ बैठ कर रामधुन गाओ। रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीताराम, ईश्वर अल्लाह तेरो नाम, सब को सम्मति दे भगवान और भारतीय संविधान का पालन कर सभी धर्मों का सम्मान करो।

 

https://twitter.com/hashtag/%E0%A4%97%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%A7%E0%A5%80_%E0%A4%95%E0%A5%80_%E0%A4%86%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%9C_%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%A8%E0%A5%8B?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

बुधवार सुबह से ही रामेश्वर शर्मा ने अपने बंगले युवा सदन को भगवान रंग से सजाया है। यहां झंडे, बैनर लगाकर स्वागत द्वार बनाए गए हैं। दिग्विजय के स्वागत के लिए रामधुन और जयश्रीराम के नारे के साथ भगवान राम के चित्र भी लगाए गए हैं। आने वाले सभी रामभक्तों के लिए हलवा, पूड़ी और सब्जी का प्रसाद रखा गया है।

 

https://twitter.com/hashtag/%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AE%E0%A4%A7%E0%A5%81%E0%A4%A8?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

पूरे तन-मन से करेंगे स्वागत

रामेश्वर शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम सुबह से ही रामभक्तों के स्वागत की तैयारी में जुटे हैं। पूरे तन-मन से सभी का स्वागत करने के लिए आतुर हैं जो मेरे दरवाजे पर भगवान श्रीराम को याद करने के उद्देश्य से आ रहे हैं।

 

ऐसे शुरू हुआ विवाद

हाल ही में रामेश्वर शर्मा ने एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि कोई कांग्रेसी यहां आए तो उसके ‘घुटने तोड़’ देना। इस वीडियो में दिग्विजय सिंह का भी नाम लिया गया था। यह वीडियो कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट किया था। इस पर दिग्विजय सिंह ने रामेश्वर शर्मा के लिए ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि मैं गांधीवादी हूं। मैं रामेश्वर शर्मा के घर आकर रामधुन गाउंगा। उनकी सद्बुद्धि की प्रार्थना करूंगा। 24 नवंबर को गांधी प्रतिमा के दर्शन कर रामेश्वर शर्मा के घर रामधुन करने जाउंगा, जिसमें दम हो वह मेरे घुटने तोड़ दें।

 

Home / Bhopal / कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, दिग्विजय बोले- भाजपा विधायक ने घुटने टेके, मैं रामभक्त हूं और हमेशा रहूंगा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.