scriptकांग्रेस की बुजुर्गों के आशीर्वाद से चुनाव जीतने की तैयारी | Congress prepares to win elections with blessings of elders | Patrika News
भोपाल

कांग्रेस की बुजुर्गों के आशीर्वाद से चुनाव जीतने की तैयारी

साढ़े सात लाख सीनियर सिटीजन को साध रही पार्टी
पन्ना प्रमुखों को सौंपा वोट डलवाने का जिम्मा
 

भोपालOct 30, 2020 / 08:29 pm

Arun Tiwari

kamalnath.jpg

kamalnath.jpg

भोपाल : प्रदेश में 28 सीटों पर हो रहे उपचुनावों में बुजुर्ग मतदाताओं का रोल अहम रहने वाला है। इन सीटों पर साढ़े सात लाख सीनियर सिटीजन वोटर हैं जो जीत-हार में निर्णायक माने जा सकते हैं। इन वोटरों को साधने के लिए कांग्रेस ने पूरा जोर लगाया है। कांग्रेस ने हर बूथ के पन्ना प्रमुखों को सीनियर सिटीजन वोटर की जिम्मेदारी दी है। ये पन्ना प्रमुख उनको वोट डलवाने ले जाएंगे। इसके लिए वाहन का इंतजाम किया जाएगा। पन्ना प्रमुख इन मतदाताओं को घर से लेकर जाएंगे और वोट डलवाकर घर तक छोड़ेंगे। कोरोना से बचाव के लिए भी पूरी गाइडलाइन मानी जाएंगी। ज्यादा बुजुर्ग और बीमार वोटर्स को पीपीई किट पहनाकर पोलिंग बूथ तक ले जाया जाएगा। इस संबंध में कांग्रेस संगठन ने पन्ना प्रमुखों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

इतने हैं सीनियर सिटीजन वोटर :
प्रदेश में 60-70 साल की आयु वाले मतदाताओं की संख्या 4 लाख 64 हजार 174 है। वहीं 70-80 साल की उम्र के वोटरों की संख्या 2 लाख 13 हजार 225 है। कुल बुजुर्ग मतदाताओं की संख्या 6 लाख 77 हजार 399 है। ये वो वर्ग है जिसकी ज्यादा रुचि वोट डालने ेमें नहीं होती लेकिन जीत-हार के लिए निर्णायक साबित हो सकता है। ये वर्ग किसी खास पार्टी के लिए समर्पित नहीं होता और तात्कालिक हालातों के आधार पर अपना वोट तय करता है। इस वर्ग को कुछ खास मुद्दों के आधार पर अपने-अपने पक्ष में लाया जा सकता है।

चुनाव में अहम भूमिका :
चुनाव में इन वोटरों की अहम भूमिका होती है। 2018 में ये मतदाता भाजपा से नाराज थे लिहाजा सत्तारुढ़ पार्टी को 40 फीसदी वोट मिले और कांग्रेस को इनके 45 फीसदी वोट हासिल हुए। वहीं लोकसभा चुनाव में मोदी लहर के चलते इन्होंने 65 फीसदी वोट मोदी फैक्टर को दिए थे। अनूपपुर में इनकी संख्या सबसे कम और सुवासरा विधानसभा में सबसे ज्यादा है।

कांग्रेस का फोकस ज्यादा मतदान पर :
कांग्रेस का फोकस इस बार ज्यादा मतदान पर है। इसीलिए पन्ना प्रमुखों को वोटिंग कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांग्रेस को लगता है कि ज्यादा वोट मतदाताओं की नाराजगी की वजह से डलते हैं और उनकी नाराजगी तात्कालिक सरकार के खिलाफ होती है। इसलिए ज्यादा वोटिंग होना कांग्रेस के पक्ष में हो सकता है। हालांकि कोरोना के चलते ज्यादा वोटिंग की चुनौती बनी हुई है।

हमने पन्ना प्रमुखों को वोटिंग की जिम्मेदारी सौंपी है। वे अपने पन्ने के मतदाताओं को मतदान केंद्र तक ले जाएंगे और वोटिंग सुनिश्चित करेंगे। ज्यादा वोटिंग कांग्रेस के पक्ष का वोट होगा। – चंद्र्रप्रभाष शेखर संगठन प्रभारी,कांग्रेस

Home / Bhopal / कांग्रेस की बुजुर्गों के आशीर्वाद से चुनाव जीतने की तैयारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो