script28 सीटों पर भाजपा के घोटालों का रिकॉर्ड तैयार कर रही कांग्रेस | Congress preparing the record of BJP scams in 28 seats | Patrika News
भोपाल

28 सीटों पर भाजपा के घोटालों का रिकॉर्ड तैयार कर रही कांग्रेस

आरोप पत्र के जरिए सरकार को घेरने की तैयारी
 

भोपालSep 30, 2020 / 06:46 pm

Arun Tiwari

kamalnath.jpg

kamalnath.jpg

भोपाल : उपचुनाव का बिगुल बजते ही कांग्रेस पूरी तरह तैयार हो गई है। कांग्रेस भाजपा शासनकाल में हुए घोटालों को एक बार फिर जनता के बीच में रखने जा रही है। भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस आरोपपत्र तैयार कर रही है। इसके अलावा 28 सीटों पर भाजपा सरकार में हुए घोटालों का रिकॉर्ड भी तैयार किया जा रहा है। घोटालों पर इक_े किए गए इन दस्तावेजों को जनता के सामने पेश किया जाएगा। इन दस्तावेजों के जरिए लोगों को ये बताया जाएगा कि उनके क्षेत्र के विकास में किस तरह भाजपा सरकार ने सौतेला व्यवहार किया है। 15 साल के घोटालों के अलावा कांग्रेस सभी 28 विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग घोटालों की सूची भी तैयार कर रही है। ये सूची विचार विभाग की स्थानीय इकाई ने तैयार की है। जल्द ही इन घोटालों को सिलसिलेवार तरीके से जनता के सामने उजागर किया जाएगा।

इस तरह होगा कांग्रेस का आरोप पत्र :
कांग्रेस अपने आरोप पत्र में 15 सालों की और पिछले छह महीनों की भाजपा सरकार के दौरान हुई गड़बडिय़ों, अनियमितताओं और घोटालों को उजागर करेगी। कांग्रेस का कहना है कि पिछले 15 सालों में मध्यप्रदेश किसानों की आत्महत्याओं में नंबर वन था, बेरोजगारी में नंबर वन था, महिलाओं पर अत्याचार में नंबर वन था, भ्रष्टाचार में नंबर वन था। इसमें एनसीआरबी के डाटा के आधार पर महिलाओं पर अत्याचार का आंकड़ा दिखाया जाएगा। व्यापम से लेकर चावल घोटाले तक के मामले शामिल किए जा रहे हैं। भ्रष्टाचार की वे सभी कार्यवाही शामिल हैं जो इन सालों के दौरान हुई हैं। इसके अलावा विधानसभावार घोटालों की फेहरिस्त भी तैयार की गई है। संबंधित जिले और विधानसभा में किस तरह की गड़बडिय़ां इन सालों के दौरान हुई हैं।

भाजपा सरकार में ऐसा कोई दिन नहीं है जिस दिन घोटाला न हुआ हो। हम पिछले 15 साल के घोटाले एक बार फिर जनता के बीच रखेंगे। इसके अलावा जिलावार घोटाले भी संबंधित जिले की जनता के बीच ले जाएंगे।
– भूपेंद्र गुप्ता उपाध्यक्ष,मीडिया विभाग,कांग्रेस –

Home / Bhopal / 28 सीटों पर भाजपा के घोटालों का रिकॉर्ड तैयार कर रही कांग्रेस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो