scriptकांग्रेस की चौथी लिस्ट जारी, वारासिवनी से चुनाव लड़ेंगे साधना सिंह के भाई; गोविंदपुरा सीट की होल्ड | congress releases fourth list for mp election | Patrika News
भोपाल

कांग्रेस की चौथी लिस्ट जारी, वारासिवनी से चुनाव लड़ेंगे साधना सिंह के भाई; गोविंदपुरा सीट की होल्ड

कांग्रेस की चौथी लिस्ट जारी, वारासिवनी से चुनाव लड़ेंगे साधना सिंह के भाई; गोविंदपुरा सीट की होल्ड

भोपालNov 08, 2018 / 08:05 am

shailendra tiwari

mp election

कांग्रेस की चौथी लिस्ट जारी, वारासिवनी से चुनाव लड़ेंगे साधना सिंह के भाई; गोविंदपुरा सीट की होल्ड

भोपाल. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी चौथी लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने बुधवार देर शाम अपने 29 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की। कांग्रेस ने अब तक 211 उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दिए हैं वहीं, 19 प्रत्याशियों के नामों का खुलासा होना बाकी है। कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 155, दूसरी सूची में 16 और तीसरी सूची में 13 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी। बता दें कि राज्य में 28 नवंबर को मतदान होना है, जबकि 11 दिसंबर को परिणाम आएंगे। कांग्रेस ने अपनी चौथी सूची में साधना सिंह के भाई संजय सिंह का नाम है। उन्हें वारासिवनी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, कांग्रेस ने भोपाल की गोविंदपुरा और हुजूर विधानसभा के साथ इंदौर की पांच सीट पर प्रत्याशी घो‌‌षित नहीं किए हैं।
इंदौर की दो विधानसभा सीट से प्रीति अग्निहोत्री और हरदीप सिंह चड्ढा को टिकट मिला है। प्रीति को पार्टी ने इंदौर क्रमांक जोन 1 से और क्रमांक 4 से हरदीप सिंह चड्ढा पर पार्टी ने भरोसा जताया है। इस लिस्ट में कांग्रेस ने दो फेरबदल किए हैं। बुरहानपुर से हामिद काजी का टिकट बदलकर रविंद्र महाजन को दिया गया है। दूसरा टिकट सिरोंज का बदला गया है। यहां से अशोक त्यागी का टिकट बदलकर मसर्रत शाहिद को दिया गया है।
किसे कहां से मिला टिकट

भिंड- रमेश दुबे
गोहद- रनवीर जाटव
ग्वालियर दक्षिण- प्रवीण
दमोह- राहुल सिंह लोधी
हटा- हरीशंकर चौधरी
बांधवगढ़- डॉ. ध्यान सिंह परस्ते
जबलपुर पूर्व- लखन घंगौरिया
निवास- डॉ. अशोक मसकोले
बालाघाट- विश्वेश्वर भगत
वारासिवनी- संजय सिंह मसानी
कटनगी- तमलाल सहारे
सिरोंज- मसर्रत शहीद
सुजालपुर- रामवीर सिकरवार
खंडवा- कुंदन मालवीय
पंधना- छाया मोर
बुरहानपुर-रवींद्र महाजन
खरगौन- रवि जोशी
पंसीमल- चंद्रभागा किरारे
देपालपुर- विशाल पटेल
इंदौर 1- प्रीति अग्निहोत्री
इंदौर 4- सुजीत सिंह चड‌्डा
महिदपुर- सरदार सिंह चौहान
उज्जैन उत्तर- राजेंद्र भारती
उज्जैन दक्षिण- राजेंद्र वशिष्ठ
रतलाम शहर- प्रेमलता दवे
मंदसौर- नरेंद्र नहाता
मल्हरगढ़- परशुराम सिसौदिया
अलोट- मनोज चावला
जवाद- राजकुमार अहीर
https://twitter.com/INCMP?ref_src=twsrc%5Etfw
कौन हैं संजय सिंह: संजय सिंह मुख्यमंत्री की पत्नी साधना के भाई हैं। नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने उन पर फर्जी दस्तावेजों के सहारे ठेकेदार के रूप में पंजीयन कराने का आरोप लगाया था। कांग्रेस में शामिल होने के बाद सिंह ने भाजपा पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि नामदारों को नवाजा जा रहा है और कामदारों को किनारे कर दिया गया है। संजय वारासिवनी से टिकट मांग रहे थे। वे राजनीतिक रूप से यहीं सक्रिय हैं। भाजपा की पहली सूची में वारासिवनी से वर्तमान विधायक योगेन्द्र निर्मल को प्रत्याशी घोषित किया गया था।

Home / Bhopal / कांग्रेस की चौथी लिस्ट जारी, वारासिवनी से चुनाव लड़ेंगे साधना सिंह के भाई; गोविंदपुरा सीट की होल्ड

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो