scriptउम्मीदवार चयन के लिए 2018 का फॉर्मूला अपनायगी कांग्रेस | Congress will adopt 2018 formula for candidate selection | Patrika News
भोपाल

उम्मीदवार चयन के लिए 2018 का फॉर्मूला अपनायगी कांग्रेस

सर्वे में नाम आया तो ही मिलेगा राकेश और गुड्डू को टिकट
उपचुनाव में जीत की तैयारी
 

भोपालJun 02, 2020 / 04:35 pm

Arun Tiwari

उम्मीदवार चयन के लिए 2018 का फॉर्मूला अपनायगी कांग्रेस

उम्मीदवार चयन के लिए 2018 का फॉर्मूला अपनायगी कांग्रेस

भोपाल : प्रदेश में होने वाले 24 विधानसभा उपचुनाव 2018 के विधानसभा चुनाव जैसे ही हैं। यही उपचुनाव तय करेंगे कि प्रदेश में किसकी सरकार रहेगी। कांग्रेस दोबारा सत्ता में आएगी या फिर भाजपा अपनी सरकार बचाने में कामयाब होगी। इनकी अहमियत देखते हुए कांग्रेस इन उपचुनावों में भी 2018 का फॉर्मूला अपनाने जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी संभालते ही कमलनाथ ने कहा कि था कि इस बार उम्मीवार कोटे से नहीं बल्कि सर्वे से तय होंगे। उन्होंने सर्वे कराया और उम्मीदवार बनाए।
इसका नतीजा हुआ कि कांग्रेस की विधानसभा सीटें भाजपा से ज्यादा आईं और कमलनाथ सरकार सवा साल के लिए सत्ता में आई। अब दोबारा सत्ता पाने के लिए कमलनाथ फिर वही फॉर्मूला अपनाने जा रहे हैं। उम्मीदवारों के चयन के लिए कमलनाथ सर्वे करा रहे हैं। इसी सर्वे के आधार पर 24 विधानसभा सीटों पर जिताउ उम्मीदवार का चयन होगा।

सर्वे के आधार पर ही राकेश-गुड्डू को टिकट :
कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने वाले नेताओं की कांग्रेस में वापसी और टिकट देने की खबरों के बीच कांग्रेस में मतभेद उभर आए हंै। इन मतभेदों को दूर करने के लिए कांग्रेस संगठन ने साफ कर दिया है कि टिकट सर्वे के आधार पर ही दिए जाएंगे। पुराने नेताओं का नाम यदि जिताउ उम्मीदवार के रुप में सर्वे में आएगा तो ही टिकट पर विचार किया जाएगा। इससे साफ जाहिर होता है कि मेहगांव से चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी और सांवेर से प्रेमचंद गुड्डू की उम्मीदवारी भी सर्वे के आधार पर ही तय की जाएगी।

कांग्रेस को 24, भाजपा को 2 उम्मीदवारों की तलाश :
उपचुनावों में उम्मीदवारों के लिहाज से भाजपा कांग्रेस से आगे निकल गई है। भाजपा को 24 में से सिर्फ 2 उम्मीदवारों का चयन ही करना है। 22 उम्मीदवार वे हैं जिन्होंने दोबारा भाजपा की सरकार बनाई है। वहीं इस मामले में कांग्रेस को अपने सभी 24 उम्मीदवार तलाशने हैं। 24 जिताउ उम्मीदवारों को तलाशना कांग्रेस के लिए आसान नहीं हैं। इसीलिए कांग्रेस उम्मीदवारों के चयन के पहले हर उस संभावना पर विचार करेगी जो उसे जिताउ बनाएगी।


कांग्रेस उपचुनाव में 20-22 सीटें जीतेगी। हर सीट पर जिताउ उम्मीदवारों को ही टिकट दी जाएगी। जीत की हर संभावना तलाश कर ही उम्मीदवार बनाए जाएंगे। जनता के सामने भाजपा फिर मुंह की खाएगी। – कमलनाथ पूर्व मुख्यमंत्री –

Home / Bhopal / उम्मीदवार चयन के लिए 2018 का फॉर्मूला अपनायगी कांग्रेस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो