scriptराजधानी से बूथ तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं लगे सेवा में | Congress workers engaged in service from the capital to the booth | Patrika News
भोपाल

राजधानी से बूथ तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं लगे सेवा में

अब करोना को लेकर कांग्रेस का बूथ मैनेजमेंट, भूखा न रहे एक भी आदमी

 

भोपालApr 01, 2020 / 06:38 pm

Arun Tiwari

राजधानी से बूथ तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं लगे सेवा में

राजधानी से बूथ तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं लगे सेवा में

भोपाल : कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन है और इस स्थिति से जूझ रहे हैं वे लोग जो रोज कमाते और खाते हैं। प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश का असर अब पूरे प्रदेश में नजर आने लगा है। चुनाव के समय तो बूथ मैनेजमेंट होता ही है लेकिन अब इस मुश्किल घड़ी में भी कांग्रेस ने बूथ मैनेजमेंट किया है। ये बूथ मैनेजमेंट है जरुरतमंदों की सहायता के लिए और लोगों के खाने-पीने की व्यवस्था के लिए। कांग्रेस ने अपने हर कार्यकर्ता से ये कहा है कि वे जिस बूथ पर रहते हैं वहां पर कोरोना की वजह से कोई भूखा नहीं रहना चाहिए। ये कार्यकर्ता कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए और प्रशासन के साथ समन्वय बनाते हुए इन सारी व्यवस्थाओं को अंजाम दे रहे हैं।
कांग्रेस के बूथ से लेकर सेक्टर, मंडलम, ब्लॉक और जिला कमेटी के कार्यकर्ताओं को ये निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर लोगों की सहायता करें। जो बीमार हैं उनको स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराएं और जिन लोगों के पास खाने-पीने का राशन नहीं पहुंच पाया है उनको उनकी जरुरत का सामान उपलब्ध कराएं। वहीं प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में रोजाना 30 हजार लोगों का खाना बन रहा है।
ये काम कर रहे हैं कार्यकर्ता :
– बूथ कार्यकर्ता अपने बूथ का मंडलम और सेक्टर कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में काम पर जुटे हैं।
– वे अपनी रिपोर्ट सोशल मीडिया के जरिए कांग्रेस कार्यालय तक भेज रहे हैं।
– रोजाना स्थानीय प्रशासन के साथ संपर्क और संवाद
– पलायन से वापस आ रहे मजदूरों की चिंता
– बीमार लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना
– जरुरतमंदों तक उनकी जरुरत का सामना पहुंचाना
– भूखे लोगों की तलाश कर उनको खाना खिलाना
– मजदूरों और गरीब लोगों के घर राशन का इंतजाम करना
– गांव में आने वाले बाहरी लोगों को स्कूल या पंचायत भवन में ठहराना
– हर व्यक्ति को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाना
– अनावश्यक गांव के व्यक्ति को बाहर जाने से और बाहर के व्यक्ति को गांव में आने से रोकना

कॉंग्रेस पार्टी भी पीसीसी से कमलनाथ के आदेश से अकेले भोपाल में 25-30000 पेकेट ज़रूरतमंद लोगों को निस्वार्थ भावना से बॉंट रही है बिना राजनैतिक प्रचार के। प्रदेश में हमारे सारे कार्यकर्ता इस आपदा की घड़ी में लोगों की मदद में लगे हैं। हम लोग जनता का संकट या सेना की शाहदत को राजनैतिक रंग नहीं देते। भाजपा हर देश के संकट में राजनैतिक फ़ायदा लेने का प्रयास करती है चाहे सेना के जवानों की शाहदत हो या कोरोना में ज़रूरतमंद लोगों को पका हुआ भोजन या राशन बॉंटना हो। – दिग्विजय सिंह पूर्व मुख्यमंत्री –

Home / Bhopal / राजधानी से बूथ तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं लगे सेवा में

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो