scriptरेड जोन में पढ़ा गया पहला निक़ाह, 10 लोगों की थी बारात, दूल्हा-दुल्हन ने लोगों से की ये अपील | corona: First nikah read in red zone | Patrika News
भोपाल

रेड जोन में पढ़ा गया पहला निक़ाह, 10 लोगों की थी बारात, दूल्हा-दुल्हन ने लोगों से की ये अपील

बस अफसोस ये था कि शादी में क़रीबी रिश्तेदार शामिल नहीं हो सके…

भोपालMay 27, 2020 / 11:25 am

Ashtha Awasthi

photo6228794076875041269.jpg

nikah

भोपाल। बीते दो महीने से भोपाल रेड जोन में शामिल है। यहां पर लगातार कोरोना के मरीज मिल रहे है। वहीं बीते दिन शहर में सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखकर पहला निकाह पढ़ा गया। ये निकाह थोड़ा अलग था। इस निकाह में दूल्हा और दुल्हन के दोनों परिवारों को मिलाकर कुल 10 लोग ही शामिल हुए। वहीं आपको बता दें प्रशासन ने विवाह में 50 लोगों को उपस्थिति होने की छूट दे रखी है, इसके बावजूद इस निकाह में सोशल डिस्टेंस का पूरा ध्यान रखा गया। सभी में मास्क पहन रखे थे। साथ ही हाथों में ग्लब्स भी पहन रखें थे।

photo6228794076875041270.jpg

आपको बता दें भोपाल के स्वामी विवेकानन्द कॉलोनी हाउसिंग बोर्ड इलाके में ये निक़ाह संपन्न हुआ। इस निक़ाह में राजा सैय्यद तारिक़ अली दूल्हा थे। इनकी बारात उनके निवास से शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र स्थित गोल घर से निकाली गयी। जब बारात दुल्हन के घर पहुंची तो सभी मेहमानों को हाथ में सेनेटाइजर देकर उनका स्वागत किया गया। पूरे निकाह पढ़ने के बाद दूल्हा-दुल्हन ने लोगों से अपील की कि कोरोना से बचाव के लिए सभी नियमों का पालन करें।

दूल्हा-दुल्हन दोनों के परिवार वाले इस निकाह के बाद बहुत खुश थे। बस उन्हें थोड़ा अफसोस इस बात का था कि शादी में उनके क़रीबी रिश्तेदार शामिल नहीं हो सके। अब दोनों के परिवार वालों ने देश हित को देखते हुए लोगो को नियमों का पालन करते हुए शादी करने की अपील की है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो