scriptकोरोना का कहरः पांच लाख से कम आबादी वाले नगर निगमों की स्थिति चिंताजनक | Corona havoc: Worrying situation of municipal corporations 5 lakh popu | Patrika News
भोपाल

कोरोना का कहरः पांच लाख से कम आबादी वाले नगर निगमों की स्थिति चिंताजनक

सागर में सबसे ज्यादा टूटीं सांसें, पांच लाख से कम आबादी वाले नगर निगमों की स्थिति चिंताजनक

भोपालOct 19, 2020 / 09:05 am

Hitendra Sharma

4.png

भोपाल. पांच लाख से कम आबादी वाले नगर निगमों वाले जिलों में अब तक सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीज सागर और बुरहानपुर में मिले हैं। यहां रिकवरी रेट भी कम पाया गया है। इस आबादी वाले 11 नगर निगमों के जिलों में कोरोना संक्रमितों की संख्या का आकलन किया जाए तो सागर जिला सबसे टॉप में है। यहां संक्रमित भी ज्यादा मिले हैं और संक्रमितों के मौत का आंकड़ा भी सबसे ज्यादा 116 है। रोजाना मिलने वाले नए मरीजों की संख्या में भी कोई खास कमी नहीं आ पा रही है। बुरहानपुर में इस माह से स्थिति नियंत्रण में आ गई है।

बड़े शहरों में इंदौर आगे

पांच लाख से अधिक आबादी बाले नगर निगमों में इंदौर आगे है। अभी यहां अन्य नगर निगमों की तुलना में सबसे ज्यादा संक्रमित मिल रहे हैं। संक्रमितों की मौतें भी ज्यादा हुई हैं। इंदौर में अब तक 638 लोगों की उपचार के दौरान मौतें हुई हैं। जबकि अब तक कुल पाजिटिव केस २९५२० मिले हैं। वहीं भोपाल दूसरे नम्बर पर है यहां कुल पॉजिटिव 20031 केस मिले।

03.png

कहां कैसी स्थिति

सागर नगर निगम में पॉजिटिव 3102 मौतें 117, बुरहानपुर नगर निगम में पॉजिटिव 775 मौत 25, देवास नगर निगम में पॉजिटिव 1800 मौत 23, खंडवा नगर निगम में पॉजिटिव 1717 मौत 47, छिंदवाड़ा नगर निगम में पॉजिटिव 2156 मौत 34, सिंगरौली नगर निगम में पॉजिटिव 1227 मौत 24, रीवा नगर निगम में पॉजिटिव 2093 मौत 29, सतना नगर निगम में पॉजिटिव 2023 मौत 36, कटनी नगर निगम में पॉजिटिव 1702 मौत 15 और मुरैना नगर निगम में पॉजिटिव 2716 और मौत 23 हो चुकी हैं। यह स्थिति 18 अक्टूबर तक के स्टेट हैल्थ बुलेटिन के अनुसार है।

मध्य प्रदेश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस ने बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 1030 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 160188 हो गई है। आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 215 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 657 लोग जान गवा चुके हैं। इंदौर में 27277 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 3689 एसेटिव केस हैं।

 

 

 

https://youtu.be/nGCPW2HhDAQ

Home / Bhopal / कोरोना का कहरः पांच लाख से कम आबादी वाले नगर निगमों की स्थिति चिंताजनक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो