scriptभोपाल में देश का दूसरा सबसे सख्त लॉकडाउन, सभी छूटों पर प्रतिबंध, अब दूध-दवाईयां ही मिलेंगी | Coronavirus: Total lockdown in Bhopal milk and medicine available | Patrika News
भोपाल

भोपाल में देश का दूसरा सबसे सख्त लॉकडाउन, सभी छूटों पर प्रतिबंध, अब दूध-दवाईयां ही मिलेंगी

प्रशासन ने आज रात 12 बजे से टोटल लॉकडाउन का निर्देश दिया है।

भोपालApr 05, 2020 / 05:04 pm

Pawan Tiwari

photo_2020-03-30_11-08-06.jpg
भोपाल. मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। इंदौर के बाद राजधानी भोपाल में भी पॉजिटिव केसों में वृद्धि हुई है। भोपाल में कोरोना वायरस के अब तक 18 मामले सामने आ चुके हैं। भोपाल में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले के देखते हुए प्रशासन ने आज रात 12 बजे से टोटल लॉकडाउन का निर्देश दिया है। भोपाल कलेक्टर तरुण पिथोड़े में राजधानी भोपाल में संपूर्ण लॉकडाउन का आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश आज रात 12 बजे से लागू होगा।
https://twitter.com/CollectorBhopal?ref_src=twsrc%5Etfw
सभी छूटों पर प्रतिबंध
टोटल लॉक डाउन में सिर्फ दवा की दुकानों को खोलने की अनुमति होगी, बाकी सभी तरह की दुकानें बंद रहेगी। यह आगामी आदेश तक लागू रहेगा। इसके साथ ही दूध की दुकानें भी खुली रहेंगी। बाकि किसी भी तरह के छूट में प्रतिबंध लगा दिया गया है।
क्या लिखा है आदेश लेटर में ?
लेटर में लिखा है कि उक्त आदेश में आंशिक संसोधन करते हुए दुध एवं दवाई दुकानों को छोड़कर शेष समस्त प्रकार की दुकानें आगामी आदेश तक बंद रहेंगीं। आम नागरिक को सिर्फ निकटतम दुग्ध और दवाई दुकान तक स्वयं या अकेले जाने हेतु अनुमति रहेगी। उपरोक्त स्थिति में नगर निगम द्वारा खाना वितरण प्रणाली एवं केवल होम डिलीवरी जो सक्षम अधिकारी द्वारा अधिकृत किया गया हो वो चालू रहेंगी। उपरोक्त उल्लेखित आदेश में शेष बातें यथावत रहेंगी। यह आदेश आज रात्रि 12 बजे से आगामी आदेश तक लागू रहेगा।
देश का दूसरा सबसे सख्त लॉकडाउन
इंदौर के बाद राजधानी भोपाल में देश का दूसरा सबसे सख्त लॉकडाउन लगाया गया है। इंदौर में संक्रमण के लगातार मामले बढ़ रहे हैं जिसके बाद प्रशासन ने 30 मार्च को देश के सबसे सख्त लॉकडाउन की घोषणा की थी। बता दें कि राजधानी भोपाल में भी लगातार मामले बढ़ रहे हैं।
मध्यप्रदेश के 10 जिलों में संक्रमण
मध्यप्रदेश के इंदौर में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित हैं। अकेले इंदौर में अभी तक 128 ममाले सामने आ चुके हैं। भोपाल में 18, जबलपुर 08, ग्वालियर 02, शिवपुरी 02, खरगोन 01, मुरैना 12, छिंदवाड़ा 01, उज्जैन 07 और बड़वानी में 3 मामले सामने आए हैं।
अधिकारी भी कोरोना के संक्रमण में
मध्यप्रदेश में खतरे की आहट इसलिए और बढ़ गई है कि कई आईएएस अधिकारी भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। स्वास्थ्य विभाग में आयुष्मान भारत के सीईओ आईएएस जे विजय कुमार भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। इसके अलावा प्रमुख सचिव स्वास्थ्य पल्लवी जैन गोविल और डायरेक्टर हेल्थ डॉ वीणा सिन्हा को भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आईएस अधिकारियों की रिपोर्ट पॉजिटव आने के बाद कई अधिकारियों में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। क्योंकि ये अधिकारी सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ कोरोना की कई समीक्षा बैठकों में शामिल थे।

Home / Bhopal / भोपाल में देश का दूसरा सबसे सख्त लॉकडाउन, सभी छूटों पर प्रतिबंध, अब दूध-दवाईयां ही मिलेंगी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो