scriptमंत्रिमंडल में फैला कोरोना, इन मंत्रियों की रिपोर्ट पॉजिटिव, अब तक 18 नेता संक्रमित | coronavirus updates shivraj government many ministers covid positive | Patrika News
भोपाल

मंत्रिमंडल में फैला कोरोना, इन मंत्रियों की रिपोर्ट पॉजिटिव, अब तक 18 नेता संक्रमित

लगातार बढ़ रहा है कोरोना का संक्रमण, भाजपा-कांग्रेस समेत संघ के नेता भी संक्रमित हो गए…।

भोपालJul 29, 2020 / 02:24 pm

Manish Gite

cm.jpg

 

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बाद अब उनके मंत्रियों के भी कोरोना पॉजिटिव होने का सिलसिला जारी है। बुधवार को कैबिनेट के मंत्री तुलसी सिलावट और रामखेलावन पटेल की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। दोनों ही मंत्रियों के परिवार की भी जांच की गई है। अब तक मध्यप्रदेश के भाजपा-कांग्रेस और संघ से जुड़े 18 नेता संक्रमित हो चुके हैं।

मध्यप्रदेश में सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद यह सिलसिला शुरू हुआ और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना पाजिटिव हो गए। इसके बाद मंत्रिमंडल और भाजपा की बैठकों में जाने के कारण बाकी मंत्री और नेता भी संक्रमित होने लगे। यह सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। मध्यप्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और मंत्री रामखेलावन पटेल की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है।

 

मंत्री रामखेलावन पटेल :-:

मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री हैं राम खेलावन पटेल। वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वे भोपाल स्थित नवीन पारिवारिक परिसर एमएलए रेस्ट हाउस में रहते हैं। पटेल पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, घुमक्कड़ जनजाति स्वतंत्र प्रभार एवं पंचायत राज्यमंत्री हैं। उनके ड्राइवर की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि मीडिया ने जब रामखेलावन पटेल से बात की तो उन्होंने कहा कि मेरे पास अभी ऐसी कोई सूचना नहीं आई है। परसों सेम्पल दिया था, अब मैंने पता करवाया है। ड्राइवर के पास सपॉजिटिव होने की सूचना आ गई है। मुझे तो कोई लक्षण नहीं नजर आ रहे हैं। इधर, पटेल के पॉजिटिव होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

 

कोरोना की जद में शिवराज सरकार, मंत्री रामखेलावन पटेल पॉजिटिव

तुलसी सिलावट भी पॉजिटिव :-:

मध्यप्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और उनकी पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सिलावट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर उनके स्वास्थ्य की कामना की है।

 

अब तक चार मंत्री :-:

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और रामखेलावन सिंह की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है।

 

 

https://youtu.be/k-ARqh5CRLM

अब तक कोरोना पॉजिटिव नेता

———————————

तुलसी सिलावट ने बोला सिंधिया बनेंगे मुख्यमंत्री, देखें वायरल वीडियो

https://youtu.be/k-ARqh5CRLM

//www.dailymotion.com/embed/video/x7v9vcj?autoplay=1?feature=oembed

Home / Bhopal / मंत्रिमंडल में फैला कोरोना, इन मंत्रियों की रिपोर्ट पॉजिटिव, अब तक 18 नेता संक्रमित

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो