scriptदेश का पहला बौद्ध थीम पार्क सांची में बनेगा, भगवान गौतम बुद्ध के जीवन से जुड़े हर पहलू की यहां मिलेगी जानकारी | Country's first Buddhist theme park will be at Sanchi india | Patrika News
भोपाल

देश का पहला बौद्ध थीम पार्क सांची में बनेगा, भगवान गौतम बुद्ध के जीवन से जुड़े हर पहलू की यहां मिलेगी जानकारी

17 करोड़ से होगा पार्क का निर्माण…

भोपालJul 19, 2019 / 12:00 pm

दीपेश तिवारी

Buddhist theme park

देश का पहला बौद्ध थीम पार्क सांची में बनेगा, भगवान गौतम बुद्ध के जीवन से जुड़े हर पहलू की यहां मिलेगी जानकारी

भोपाल। मध्यप्रदेश में रायसेन जिले के सांची में देश का पहला बौद्ध थीम पार्क ( Country’s first Buddhist theme park ) शीघ्र ही बनकर तैयार होने वाला है।

भगवान बुद्ध के पावन चरणों से पवित्र हुई सांची नगरी में पार्क ( Buddhist theme park ) का निर्माण बीते एक वर्ष से निरंतर किया जा रहा है, कुछ समय के लिए पानी की कमी की वजह से निर्माण की गति धीमी जरूर हुई थी, लेकिन अब फिर तेज हो गई है।

पर्यटन विकास निगम ( Tourist Development Corporation ) द्वारा 17 करोड़ रुपए खर्च कर लगभग 17 एकड़ के एरिया में इस बौद्ध थीम पार्क ( Buddhist theme park ) का निर्माण किया जा रहा है।

विभाग के आला अधिकारियों ने बताया कि देश में कहीं भी बुद्ध के जीवन पर आधारित थीम पार्क ( Buddhist theme park ) नहीं बनाया गया है। सांची पर्यटन स्थल में बौद्ध थीम पार्क ( Buddhist theme park ) का निर्माण होना भी एक बड़ी उपलब्धि है।

यह होगी विशेषता : specialty of Buddhist park

पुराने सर्किट हाउस से लेकर कनक सागर तक बन रहे बौद्धिक थीम पार्क की विशेषता यहां यह होगी कि पर्यटक ( Tourist ) यहां भगवान बुद्ध के जीवन के हर पहलू से परिचित हो सकेंगे।

भगवान गौतम बुद्ध ने अपना पूरा जीवन कैसे बिताया, वह कहां-कहां और कैसे रहे, ये सभी जानकारियां यहां मिलेंगी। इसके अलावा कनक सागर में वाटरफॉल, पिकनिक स्पॉट, की व्यवस्था होगी। पार्क देखने में लगभग 3 घंटे का समय लगेगा।

 

लगाया जा रहा है बेशकीमती पत्थर : ( Prized stone ) …

पार्क के निर्माण में जो भी सामग्री उपयोग में ली जा रही है वह बहुत कीमती है। पत्थर से सड़कें बनाई जा रही हैं, चारों तरफ बनाई गई दीवार एवं बाउंड्री में कीमती पत्थर का उपयोग किया गया है। इतना ही नहीं पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए जो द्वार बनाए गए हैं उनमें भी बेशकीमती पत्थर लगाया जा रहा है। पुराने सर्किट हाउस का फिर से निर्माण कर सुंदर बनाया गया है।

संचालन अभी तय नहीं
थीम पार्क के कार्य पूर्ण होने के बाद जब इसे चालू किया जाएगा, तब इसका संचालन रखरखाव कौन करेगा यह अभी विभाग ने तय नहीं किया है। सूत्रों के अनुसार पार्क किसी प्राइवेट कंपनी को सौंपा जा सकता है।

यहां हैं कमियां
पार्क में लगाए जा रहे कीमती पत्थर गुणवत्ता से नहीं लगाए जा रहे। इस काम में चूक हो रही है। पहले से लगाए गए पौधे सूखने लगे हैं। ठेकेदार को बिना जांच पड़ताल के भुगतान किया जा रहा है।

पार्क का निर्माण तेज गति से चल रहा है। कहीं कोई कमियां हैं, तो उन्हें दूर किया जाएगा। शीघ्र निर्माण कर पर्यटकों के लिए खोलने की तैयारी है।
– बृजेश तिवारी, इंजीनियर पर्यटन विकास निगम
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो