scriptमरने से पहले पत्नी ने कहा- चखकर देखा कैसा होता है जहर | Couple poisoned suicide | Patrika News
भोपाल

मरने से पहले पत्नी ने कहा- चखकर देखा कैसा होता है जहर

दंपती ने जहर खाकर की खुदकुशी, 10 महीने पहले किया था प्रेम विवाह

भोपालDec 11, 2018 / 01:04 am

Bharat pandey

Couple suicide

Couple poisoned suicide

भोपाल। एक नव दंपती ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। पहले पत्नी ने जहर खाया था। उसकी मौत से हताश पति ने भी जहर गटक लिया। दोनों ने करीब 10 माह पहले प्रेम-विवाह किया था। युवती ने जहर क्यों खाया, कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। हालांकि, पत्नी ने मरणासन्न बयानों में खुलासा किया है कि उसने जहर को चखकर देखा कैसा होता है। पत्नी के मामले में रातीबड़ और पति के मामले में गांधी नगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

रातीबड़ थाना पुलिस के मुताबिक सूरज नगर रातीबढ़ में रहने वाली 22 वर्षीय नीता पति सुरेंद्र दांगी डायल- 100 में ऑपरेटर थी। सुरेंद्र दांगी (28) शनिवार को नीता को भदभदा रोड स्थित डायल-100 मुख्यालय छोडऩे के लिए निकला था। रास्ते में नीता ने चक्कर आने की बात सुरेन्द्र बताई, तो वह उसे तत्काल गांधी नगर स्थित एक अस्पताल ले गया। यहां पहुुंचने पर पता चला कि नीता ेने जहर खा लिया था, रविवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मामा को भेजा मैसेज और गटक लिया जहर
मूलत: बरखेड़ा देवास दौराहा सीहोर निवासी सुरेन्द्र एक सर्राफा व्यापारी के यहां प्राइवेट नौकरी करता था। पत्नी की मौत की खबर सुनते ही सुरेंद्र ने भी जहर खा लिया। उसने अपने मामा बने सिंह को मोबाइल पर मैसेज किया कि वह अस्पताल के पास स्काई लाइन के पीछे है। मामा ने मैसेज देख उसे लेने पहुंचे, तो सुरेंद्र तड़प रहा था। उसने बताया कि उसने भी जहर खा लिया है। मामा ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रविवार देर रात उसकी भी मौत हो गई। इस मामले में गांधी नगर थाना पुलिस जांच कर रही है।

दोनों की 10 माह पहले हुई थी लव मैरिज
सुरेंद्र और नीता ने करीब 10 माह पहले लव मैरिज की थी। सुरेंद्र चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था। उसके पिता किसान है। नीता खाईखेड़ा की रहने वाली थी। सुरेंद्र के मामा का कहना है कि लव मैरिज होने के बाद भी दोनों परिवार राजी थे। सुरेंद्र व नीता का परिवार भी अच्छा चल रहा था, लेकिन नीता ने जहर किस कारण खाया यह समझ नहीं आ रहा। शनिवार को नीता के अस्पताल में भर्ती होने के बाद रातीबड़ थाना पुलिस बयान लेने गई थी। बयान में नीता ने पुलिस को बताया कि उसने गोली खाकर देखी थी कि क्या होता है। उसे नहीं पता था कि ऐसा कुछ हो जाएगा। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। परिजनों व परिचितों के बयान होने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

 

Home / Bhopal / मरने से पहले पत्नी ने कहा- चखकर देखा कैसा होता है जहर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो