घटना 7 जुलाई देर रात की है। पीडि़त पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया, चंद्रभान पटवा ईडब्ल्यूएस 82 फेज-5 पार्ट-2 अयोध्या नगर में भोपाल में रहते थे। उनकी बेटी की शादी 7 जुलाई को थी। रात करीब 12 बजे के आसपास पांच बदमाश शराब के नशे में पहुंचे। उन्होंने दुल्हन के पिता से पार्टी करने के लिए पैसों की मांग की। उन्होंने शराब के लिए पैसे देने से इंकार किया। इस बदमाशों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
परिवार के सदस्यों की तरफ से विरोध करने पर बदमाशों ने चन्द्रभान के साथ मारपीट शुरू कर दी। उनको बचाने के लिए बेटा पंकज आया, तो उसके साथ भी मारपीट की। पांचों बदमाशों ने शादी समारोह में जमकर उत्पात मचाया। कुर्सियां व गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ की। फिर मौके से फरार हो गए। पीडि़त पक्ष की तरफ से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने एक आरोपी गौरव मिश्रा निवासी अयोध्या नगर को गिरफ्तार कर लिया। उसके चार साथी अभी फरार हैं।