scriptनिर्माण कार्यों में सुरक्षा के इंतजाम नहीं, काम करते हुए गिरे दो युवकों की मौत | crime news | Patrika News
भोपाल

निर्माण कार्यों में सुरक्षा के इंतजाम नहीं, काम करते हुए गिरे दो युवकों की मौत

काम करने के दौरान तीसरी मंजिल से गिरे युवक की हुई मौत, पुताई करने वाले युवक की भी झूले से गिरने से हुई मौत

भोपालSep 15, 2021 / 11:49 pm

सुनील मिश्रा

crime

Crime

भोपाल। शहर के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित भानपुर मल्टी में तीसरी मंजिल से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए एंबुलेंस हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंची थी, लेकिन सिर में गंभीर चोट होने के कारण उसकी जान नहीं बच सकी। इधर, अशोका गार्डन में पुताई कर रहा मजदूर झूले से गिर गया। सिर में चोट आने से उसकी मौत हो गई। दोनों ही मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।
छोला मंदिर थाना पुलिस ने बताया कि विष्णु प्रजापति पिता शिवलाल प्रजापति (24) राम मंदिर के पास अटल अय्युब नगर का रहने वाला था। विष्णु लाइन सुधारने का काम करता था। विष्णु के परिवार में माता-पिता और एक भाई एक बहन है। भाई शादी के बाद अलग रहता है, जबकि विष्णु के जीजा की मौत होने से बहन विष्णु के साथ रहती है। मंगलवार रात करीब साढ़े 8 बजे विष्णु भानपुर मल्टी में तीसरी मंजिल पर काम कर रहा था, तभी वह नीचे गिर गया। उसे एंबुलेंस हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंची थी, वहां इलाज के दौरान विष्णु की मौत हो गई।
इधर, अशोका गार्डन पुलिस के मुताबिक संतोष वंशकार (35) जैन कालोनी एकता नगर करोंद में रहता था और पुताई का काम करता था। पिछले दिनों उसने अशोका गार्डन में प्रांजलि अस्पताल के पीछे स्थित कैलाश शीतल के मकान की पुताई का ठेका लिया था। मंगलवार को वह अपने मोहल्ले में रहने वाले साथी दिनेश वंशकार के साथ मकान पर पुताई के लिए पहुंचा था। दिनेश मकान की छत पर झूला पकड़कर बैठा हुआ था। जबकि संतोष झूले पर बैठकर तीसरी मंजिल पर दीवार की पुताई कर रहा था। दोपहर करीब बारह बजे अचानक संतोष का संतुलन बिगड़ा और वह सिर के बल नीचे जमीन पर जा गिरा। नीचे पक्का फर्श होने के कारण उसका सिर फट गया। दिनेश दौड़कर नीचे पहुंचा और आसपास के लोगों को बुलाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि वह किन परिस्थितियों में गिरा था।

Home / Bhopal / निर्माण कार्यों में सुरक्षा के इंतजाम नहीं, काम करते हुए गिरे दो युवकों की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो