भोपाल

Cyclone – फिर बिगड़ा मौसम, जोरदार बारिश के साथ गिर रहे ओले, जानिए कितने दिनों तक मचेगा तांडव

Cyclone active Heavy rain and hail fell in MP कई जगहों पर जहां तापमान तेजी से बढ़ा है वहीं कुछ जगहों पर बारिश और ओलावृष्टि भी हो रही है।

भोपालMar 17, 2024 / 03:55 pm

deepak deewan

बारिश और ओलावृष्टि

Cyclone active Heavy rain and hail fell in MP एमपी में मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही हवाओं का प्रदेश के मौसम में व्यापक असर पड़ रहा है। प्रदेश में कई जगहों पर जहां तापमान तेजी से बढ़ा है वहीं कुछ जगहों पर बारिश और ओलावृष्टि भी हो रही है। जोरदार बरसात और ओले गिरने से फसल बर्बाद हो रही है जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

 

रविवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ली। प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में मौसम बिगड़ गया। कई जगहों पर जोरदार बारिश हुई जबकि कुछ जगहों पर ओले भी गिरे। मौसम विज्ञानियों के अनुसार करीब तीन दिनों तक मौसम का ऐसा तांडव मचा रह सकता है।

राज्य के दक्षिणी जिले बैतूल में रविवार को दोपहर में बरसात हुई और ओले गिरे। यहां के कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि हुई। बैतूल से सटे महाराष्ट्र के इलाकों में शनिवार को मौसम बिगड़ा था। एक दिन बाद बैतूल में इसका असर दिखाई दिया।

बैतूल शहर में भी तेज बरसात हो रही है। इसके साथ ही सोहागपुर, रतनपुर, शाहपुर में भी तेज बारिश हो रही है। शाहपुर में तो जोरदार बरसात के साथ ओले भी गिरे हैं। हालांकि ओले का साइज बहुत छोटा बताया जा रहा है लेकिन इससे फसलों का खासा नुकसान हो गया है।

शाहपुर में करीब 10 मिनट तक तेज बरसात के ओले गिरते रहे। मौसम का मिजाज एकाएक बिगड़ गया और तेज हवा चलने लगी। कुछ ही देर में पानी के साथ ओलावृष्टि होने लगी।

शाहपुर के साथ बैतूल बाजार, बडोरा आदि जगहों पर भी गरज चमक के साथ तेज बरसात हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि प्रदेश और आसपास कई सिस्टम सक्रिय हुए हैं। इनके कारण आंधी, तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने का अनुमान है।

मौसम का यह मिजाज 19 मार्च तक – मौसम का यह मिजाज 19 मार्च तक यानि तीन दिनों तक बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी ओडिशा पर बने चक्रवात के कारण मौसम तांडव मचा रहा है। इससे छत्तीसगढ़ विदर्भ तक द्रोणिका सक्रिय है।

यह भी पढ़ें—एमपी बीजेपी में घमासान, पत्नी- बहू या बाहरी नेताओं को टिकट देने का जोरदार विरोध

Home / Bhopal / Cyclone – फिर बिगड़ा मौसम, जोरदार बारिश के साथ गिर रहे ओले, जानिए कितने दिनों तक मचेगा तांडव

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.