scriptराजधानी क्राईम: देखें भोपाल कि दिल दहला देने वाली खबरें | daily bhopal crime news in hindi | Patrika News
भोपाल

राजधानी क्राईम: देखें भोपाल कि दिल दहला देने वाली खबरें

दहेज के लिए पत्नी को प्रताडि़त करने के मामले में पति के खिलाफ मामला दर्ज

भोपालMar 12, 2018 / 01:25 am

योगेंद्र Sen

crime

छेड़छाड़ के आरोपी नामदेव को भूल गई पुलिस
भोपाल। एसिड अटैक पीडि़ता से छेड़छाड़ के आरोप में फरार राज्य सिलाई कला मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष राजेन्द्र नामदेव को पुलिस घटना के २२ दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी। पुलिस ने अब तक कार्रवाई के नाम पर सिर्फ 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

पुलिस ने अब तक उसके ठिकाने पर दबिश नहीं दी। सूत्रों की मानें तो पुलिस नामदेव को अग्रिम जमानत के लिए मोहलत दे रखी है। यही वजह की उसकी गिरफ्तारी के प्रयास नहीं किए जा रहे। मालुम हो कि 28 फरवरी को हनुमानगंज पुलिस ने एसिड अटैक पीडि़ता की शिकायत पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया था। पूछताछ के लिए नामदेव थाने भी पहुंचे लेकिन रहस्यमय तरीके से उन्हें थाने से छोड़ दिया गया।

युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या
बैरसिया थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। जानकारी के अनुसार जगमोहन पिता पप्पू भोई (21) निवासी ग्राम खेजरा घाट शनिवार रात घर से करीब 500 मीटर दूर खेत में पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

सुबह जब उसके पिता सुबह शौच करने गए तो देखा कि बेटा फंदे पर लटक रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

मूर्ति को किया खंडित, गिरफ्तार
बैरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम बैरागढ़ में रविवार को दुर्गा जी की मूर्ति खंडित करने का मामला सामने आया है। मूर्ति खंडित होने के बाद मामला काफी तनावपूर्ण हो गया था लेकिन पुलिस ने समय पर ही मूर्ति खंडित करने वाले आरोपी नवल को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद मामला ठंडा हुआ है

दहेज के लिए पत्नी को किया प्रताडि़त
रातिबड़ थाना क्षेत्र में दहेज के लिए पत्नी को प्रताडि़त करने के मामले में पति के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार सावत्री चित्तौडि़या की शादी बादल सिंह से हुई थी। शादी के बाद पति पत्नी को दहेज के लिए परेशान करने लगा।

रुपए नहीं देने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करता था। पहले तो पत्नी यह सब सहती रही लेकिन बाद जब ज्यादा प्रताडि़त होने लगी तो थाने में इसकी शिकायत की। मामले में पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो