scriptMP Latest Politics: मैदान से नामांकन वापस लेने वाले दावेदार नहीं हो रहे सक्रिय | Patrika News
भोपाल

MP Latest Politics: मैदान से नामांकन वापस लेने वाले दावेदार नहीं हो रहे सक्रिय

भीतरघात: विरोधी नहीं अपनों से खतरा
– भाजपा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा तो कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री सुरेश पचौरी डैमेज कंट्रोल में जुटे
– प्रत्याशियों को जिताने की जिम्मेदारी क्षेत्रीय विधायक और नेताओं की, नामांकन वापस लेने वालों को प्रचार में भी शामिल करने की हो रही जुगत

भोपालJun 27, 2022 / 12:17 pm

दीपेश तिवारी

mp_nagar_nikay_chunav_samachar_2022.png

भोपाल@हर्ष पचौरी

नगर निगम चुनाव में पार्षद पद के प्रत्याशियों को अपने ही दलों से भितरघात का बड़ा खतरा है। टिकट कटने से नाराज नेताओं ने बड़ों के कहने पर दावा तो वापस ले लिया, लेकिन अब घरों से नहीं निकल रहे हैं और मैदान में सक्रिय नहीं हो रहे हैं। पार्टी को डर है कि ये नेता वोट बैंक प्रभावित करेंगे। भाजपा में सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और कांग्रेस में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी खुद ही एक-एक सीट का डैमेज कंट्रोल कर रहे हैं।

दोनों दल बागियों का मैनेजमेंट करने के लिए बाकायदा टीम बनाकर नाराज एवं नामांकन वापस लेने वाले दावेदारों को प्रतिदिन चुनाव प्रचार में लाने के लिए जुगत लगा रहे हैं। जो पदाधिकारी प्रचार में नहीं आ रहे हैं उनकी रिपोर्ट संगठन को भेजी जा रही है।

भाजपा
पूर्व पार्षद शंकर मकोरिया, भाजपा नेता राधेश्याम प्रजापति, सुरजीत चौहान ने टिकट नहीं मिलने पर नामांकन भर दिया था। स्थानीय नेता एवं पूर्व विधायक उमाशंकर गुप्ता ने मना थपाकर नामांकन वापस करवाया। गुप्ता सीट की रिपोर्ट दे रहे हैं।
कांग्रेस
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी कांग्रेस के बागियों से बात कर रहे हैं। कांग्रेस नेता सीएम पटेल ने अपना नामांकन वापस ले लिया है लेकिन राजकुमार सोनी पचौरी के समझाने के बाद भी अभी भी चुनाव मैदान में अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ लड़ रहे हैं।

गोविंदपुरा विधानसभा :
भाजपा- पूर्व एमआईसी मेंबर केवल मिश्रा, अश्विनी राय टिकट कटने से नाराज होकर नामांकन पर्चा दाखिल कर मैदान में थे। मुख्यमंत्री शिवराज ङ्क्षसह चौहान एवं विधायक कृष्णा गौर के समझाने के बाद नामांकन वापस लिया है। केवल रविवार को सीएम हाउस पहुंचे थे।
कांग्रेस- पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ कांग्रेस नेता ललित सेन, संतराम दुबे विशाल टांके ने पार्षद प्रत्याशियों के खिलाफ दावेदारी पर्चा दाखिल किया था। दिग्विजय ङ्क्षसह एवं सुरेश पचौरी के समझाने के बाद पर्चा वापस लिया है।
उत्तर विधानसभा :
भाजपा- पूर्व एमआईसी मेंबर महेश मकवाना, पार्टी पदाधिकारी घनश्याम कुशवाहा ने अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ पर्चा दाखिल किया था। पूर्व महापौर एवं प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा के समझाने के बाद दावा वापस ले लिया है। भाजपा नेता राहुल गुर्जर अभी भी भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ मैदान में हैं।
कांग्रेस- नाराज कांग्रेस नेता एवं पूर्व पार्षदों ने पीसीसी जाकर सामूहिक इस्तीफे दिए हैं। इनमें शाहिद अली, शबाना अली,रेहान गोल्डन, अब्दुल शफीक, नज्म अंसारी, शामिल हैं। विधायक आरिफ अकील, सुरेश पचौरी नाराज कार्यकर्ताओं से बात कर रहे हैं। रवि मालवीय एवं सुधीर गुप्ता कांग्रेस नेता होकर अपने ही प्रत्याशियों के खिलाफ मैदान में हैं।
मध्य विधानसभा :
भाजपा- पप्पू विलास भाजपा के ही प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। पूर्व विधायक सुरेंद्र ङ्क्षसह एवं पूर्व विधायक ध्रुवनारायण ङ्क्षसह के समझाने पर देवकरण छोरण, अनिल शिकरे, संतोष हिरर्वे ने अपना नामांकन वापस लिया है।
कांग्रेस- पूर्व पार्षद शाहवर मंसूरी एवं रईसा मलिक ने टिकट कटने से नाराज होकर कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। रईसा मलिक निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। विधायक आरिफ मसूद समर्थित मंसूरी निष्क्रिय बैठे हैं।
हुजूर विधानसभा:
भाजपा- विधायक रामेश्वर शर्मा के समझाने के बाद प्रदीप पाटीदार, राजू यादव, चंदू इसरानी ने भी दावेदारी वापस ले ली।

कांग्रेस- पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ङ्क्षसह के समझाने के बाद राहुल राठौर ने अपनी पत्नी का नामांकन वापस करवाया है। दिग्विजय ङ्क्षसह बाकी नाराज कार्यकर्ताओं के घर जाकर संपर्क कर रहे हैं।
नरेला विधानसभा:
भाजपा- पार्टी ने यहां बाबू मस्तान की पत्नी मसर्रत का टिकट काटकर अन्य प्रत्याशी को दिया है। इसी प्रकार पिंकी भदौरिया का टिकट भी काट दिया गया है। बाबू मस्तान और ङ्क्षपकी भदौरिया के खिलाफ स्थानीय पार्षद प्रत्याशियों ने ही कहा है कि वह लोगों को डरा धमका रहे हैं जिससे पार्टी को नुकसान हो सकता है।
कांग्रेस- स्थानीय नेता एवं कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी विजेंद्र शुक्ला सोनी लोधी ने नामांकन जमा किया था लेकिन पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी के समझाने के बाद दावेदारी वापस ले ली है।

Home / Bhopal / MP Latest Politics: मैदान से नामांकन वापस लेने वाले दावेदार नहीं हो रहे सक्रिय

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो