scriptदावा अपत्ति का आखिरी दिन : कांग्रेस ने लगाया जोर, बोले दो नगर निगम से होगा विकास | dava apatti nagar nigam bhopal latest news | Patrika News
भोपाल

दावा अपत्ति का आखिरी दिन : कांग्रेस ने लगाया जोर, बोले दो नगर निगम से होगा विकास

7 कार्यालयीन दिवस में 1818 दावा आपत्ति आईं, जिसमें से 543 ने किया समर्थन बाकी 1275 विरोध में

भोपालOct 17, 2019 / 07:42 am

प्रवेंद्र तोमर

nagar_nigam_bhopal.jpg

भोपाल/ दो नगर निगम बनाए जाने को लेकर कलेक्टोरेट में ली जा रहीं दावा आपत्ति के अंतिम दिन बुधवार को कांग्रेस नेताओं ने जोर लगाया। अंतिम दिन 443 दावे आपत्ति आए जिसमें से 400 समर्थन में थे और ज्यादातर कांग्रेस नेताओं की हैं। अब तक कुल 1818 दावा-आपत्ति कलेक्टोरेट व अन्य कार्यालयों से प्राप्त हुईं हैं। इसमें से 1275 विरोध में हैं और 543 ने समर्थन किया है।

कलेक्टर तरुण पिथोड़े दावा आपत्ति की रिपोर्ट को नगरीय प्रशासन विभाग के पास भेजेंगे। जो निर्देश मिलेंगे उसके आधार पर आगे कार्यवाई की जाएगी। दरअसल मंगलवार को भाजपा की तरफ से बड़ी संख्या में आपत्ति लगाईं गईं थी। इसके बाद बुधवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर समर्थन के संबंध में दावे प्रसतुत करने की अपील की थी।

जिला कांग्रेस कमेटी भोपाल ग्रामीण मप्र के कार्यवाहक अध्यक्ष राहुल राठौर ने दो नगर निगम के समर्थन में दावा पेश किया है। आवेदन में इस विभाजन से कोलार के विकास की राह खुलना बताया है। वार्ड वार विभाजन को भी ठीक बताया है। प्रस्तावित भोपाल नगर निगम में 51 वार्ड हैं जिसकी कुल जनसंख्या 11,51,414 है। वार्ड वार ये संख्या 22, 500 बैठती है।

इसी प्रकार कोलार नगर निगम के 34 वार्डों में जनसंख्या 7,70,527 है। यहां भी वार्ड वार 22,500 ही जनसंख्या बैठ रही है। जिला कांग्रेस कमेटी भोपाल ग्रामीण के कार्यकारी अध्यक्ष अनोखी मान सिंह पटेल ने दावा प्रस्तुत करते हुए बताया है कि इंदौर नगर निगम का क्षेत्रफल 275 वर्ग किमी है, वहां नगर निगम लोगों को तेजी से सुविधाएं देता है।

वहीं भोपाल के 85 वार्डों का क्षेत्रफल 418 वर्ग किमी है। ऐसे में दो नगर निगम बनाकर दो भागों में विभक्त कर दें तो इंदौर की तरह काम आसानी से होंगे। संयुक्त नगर विकास परिषद के अध्यक्ष केपी द्विवेदी ने भी दो नगर निगम का समर्थन करते हुए दावा प्रस्तुत किया है। दो निगम से विकास कार्य तेजीे से होने की बात कही है। सर्व ईसाई महासभा ने भी दो निगम बनाने का समर्थन किया है।

चित्तोड़ कॉम्पलेक्स रहवासी कल्याण समिति ने कहा कैसे करेंगे विभाजन

समिति की तरफ से उठाए गए बिंदुओं में बताया गया है कि पानी का विभाजन कैसे होगा, एक नई कचरा खंती बनानी होगी। इसका असर स्वच्छ भारत मिशन पर पड़ेगा। कोलार क्षेत्र से भोपाल नगर निगम में प्रस्तावित अरेरा हिल्स को पानी जाता है। भेल को पानी बड़ा तालाब से जाता है। इसके बंटवारे कैसे करेंगे, इसमें काफी परेशानी होगी। अता इसे रद्द किया जाए।

दो निगम की जरूरत क्या है-बुच

पूर्व आईएएस निर्मला बुच ने आपत्ति पेश करते हुए कहा कि शहर में दो नगर निगम बनाने की जरूरत क्या है। वर्तमान में एक नगर निगम होने से ऐसी क्या कठिनाइयां हो रही हैं, जो दो नगर निगम बनाने के लिए सुझाव और आपत्तियां ली जा रही हैं। सरकार को यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि दो नगर निगम बनने से क्या लोगों को कोई फायदा होगा।

Home / Bhopal / दावा अपत्ति का आखिरी दिन : कांग्रेस ने लगाया जोर, बोले दो नगर निगम से होगा विकास

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो