भोपाल

मानसून आते ही बढ़ने लगा डेंगू और मलेरिया का खतरा, इस तरह करें खुद का बचाव

बाहर रहकर इन मच्छरों से बचने के लिए मॉस्किटो रेपेलेंट लगाया जाता है। आइये जानते हैं कि, अपने घर में मॉस्किटो रेपेलेंट किस तरह बनाया जा सकता है।

भोपालJun 28, 2020 / 06:49 pm

Faiz

मानसून आते ही बढ़ने लगा डेंगू और मलेरिया का खतरा, इस तरह करें खुद का बचाव

भोपाल/ अब तक मध्य प्रदेश में मानसून (Monsoon) ने पूरी तरह दस्तक दे दी है। बारिश (Rain) के चलते प्रदेशभर के मौसम का मिजाज़ बदल गया है। एक तरफ जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन इसके साथ ही इस सीज़न में कई तरह की बीमारियां भी आती हैं। यही वजह है कि, बारिश के मौसम में स्किन इंफेक्शन के साथ साथ डेंगू और मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगा है। इन बीमारियों के खतरे से बचने के लिए खुद का मच्छरों से बचाव जरूरी है। घरों में लोग मच्छरों से बचने के लिए मॉस्किटो किलर लिक्विड या कॉइल इस्तेमाल करते हैं, लेकिन बाहर रहकर इन मच्छरों से बचने के लिए मॉस्किटो रेपेलेंट लगाया जाता है। आइये जानते हैं कि, अपने घर में मॉस्किटो रेपेलेंट किस तरह बनाया जा सकता है।

 

पढ़ें ये खास खबर- अब 8 करोड़ से ज्यादा लोगों की होगी स्क्रीनिंग, होने जा रही है इस खास अभियान की शुरूआत

 

-नारियल और नीम के तेल से बनाएं मॉस्किटो रेपेलेंट

इसके लिए 30 एमएल पिघले हुए नारियल के तेल में 10 बूंद नीम का तेल डालकर इसे ठीक से मिला लें। अब इस रेपलेंट को स्प्रे बॉटल में डालकर रख लें। जब भी घर से बाहर निकलें, तो इसे अच्छी तरह शरीर के उन अंगों पर लगा लें, जो कपड़ों से न ढके हों।

-दालचीनी का तेल

इसके लिए आप 30 से 40 एमएल पानी में 10 बूंद दालचीनी का तेल डालकर उसे अच्छे से मिला लें। इस मिश्रण को आप बॉडी पर लगा लेंगे तो दिनभर आपको मच्छरों से बचाव रहेगा।

 

पढ़ें ये खास खबर- Corona Update : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 12965, अब तक 550 ने गवाई जान


-मिंट आयल

इसे मच्छरों को भगाने के लिए में बहुत कारगर चीज माना जाता है। मिंट ऑयल को आप अपने शरीर पर इस्तेमाल कर सकते हैं, या फिर अपने घर में लगे प्लॉट पर भी स्प्रे कर सकते हैं। इससे मच्छर पास नहीं आते हैं। इसके अलावा अगर पुदीना को पानी के साथ उबाल कर इसके पानी को कमरे में स्प्रे किया जाए, तो भी मच्छर भाग जाते हैं।


-नारियल तेल और टी ट्री ऑयल से बनाएं

इसे बनाने के लिए 30 एमएल पिघले हुए नारियल के तेल में 10 बूंदें टी ट्री ऑयल की अच्छे से मिला लें। इस रेपलेंट को आप स्प्रे बॉटल में डालकर स्टोर कर लें और जरूरत होने पर बॉडी पर स्प्रे करें।


-लौंग के तेल से मॉस्किटो रेपेलेंट बनाने की विधि

एक कटोरी में 10 से 12 बूंद लौंग का तेल, 3 से 4 चम्मच वनीला एक्सट्रैक्ट और 3 से 4 चम्मच नींबू का रस लें। इसमें दो कप पानी डालकर ठीक से मिलाएं। इस मिक्सचर को आप बॉडी पर दो से तीन बार लगाएंगे, मच्छर दूर रहेंगे।

Home / Bhopal / मानसून आते ही बढ़ने लगा डेंगू और मलेरिया का खतरा, इस तरह करें खुद का बचाव

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.