script14 दिन से रोज 100 घरों में मिला डेंगू लार्वा | Dengue larvae found in 100 homes daily for 14 days | Patrika News
भोपाल

14 दिन से रोज 100 घरों में मिला डेंगू लार्वा

पांच बच्चों सहित डेंगू के 25 मरीज मिल चुके, नहीं संभले तो तीसरी लहर के साथ मिलकर होगा जानलेवा

भोपालJul 31, 2021 / 01:32 am

Rohit verma

14 दिन से रोज 100 घरों में मिला डेंगू लार्वा

14 दिन से रोज 100 घरों में मिला डेंगू लार्वा

भोपाल . कोरोना की तीसरी लहर की आहट के साथ एक और संकट डेंगू भी दस्तक दे रहा है। शहर में हर रोज 100 से ज्यादा घरों में इसका लार्वा मिल रहा है। 10 दिन में 1400 घरों में लार्वा मिल चुका है।
विशेषज्ञ सितंबर तक कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जता रहे हैं। वहीं यह समय डेंगू मच्छरों के लिए सबसे मुफीद माना जाता है। ऐसे में डेंगू और कोरोना एक साथ फैले तो लोगों के लिए जानलेवा मुश्किल हो सकती है।
10 प्रतिशत घरों में लार्वा
मलेरिया विभाग की टीमों द्वारा शहर में हर दिन एक हजार से ज्यादा घरों का सर्वे किया जा रहा है। इसमें 10 फ ीसद से ज्यादा घरों में लार्वा मिल रहा है। अगर यह लार्वा डेंगू या चिकनगुनिया संक्रमित मच्छर का हुआ, तो यह खतरे का संकेत है।
संकट की आहट
स्थिति 30 जुला. 29 जुला.
घरों में सर्वे 1182 1151
घरों में लार्वा 117 122
बर्तनों में सर्वे 9390 9465
बर्तनों में लार्वा 138 144
अब तक की स्थिति
घरों में सर्वे 125175
घरों में लार्वा मिला 5621
बर्तनों में सर्वे 999754
बर्तनों में लार्वा 6258
कोरोना के साथ डेंगू हुआ तो होगा जानलेवा
डॉ क्टरों का मानना हे कि शरीर में एक साथ दो बीमारियां जानलेवा हो सकती हैं। दरअसल कोरोना के रोगप्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। ऐसे में डेंगू बैक्टीरिया ऐसे लोगों पर दोगुनी क्षमता से असर करते हैं। डेंगू की वजह से ब्लड में प्लेटलेट्स कम होने लगती हैं, जबकि कोविड ब्लड में थक्का बनने की क्षमता कम हो जाती है। इससे रक्त संबंधित बीमारी का खतरा बढ़ जाता है।
संक्रमित लोगों ने नहीं लगवाई थी वैक्सीन
वैक्सीन की अहमियत धीरे धीरे समझ आने लगी है। वैक्सीन लगवाने के बाद व्यक्ति कोरोना से पूरी तरह सुरक्षित है। अगर वैक्सीनेशन के बाद किसी को संक्रमण होता भी है तो ज्यादा गंभीर नहीं होगा। यह जानकारी शुक्रवार को हुई रिव्यु मीटिंग में दी गई।
मीटिंग के दौरान हाल ही में संक्रमित मिले करीब 576 कोरोना मरीजों की जानकारी दी गई। इसमें बताया गया कि इनमें से 305 यानी 54 फीसदी मरीजों ने वैक्सीन की एक भी डोज नहीं ली। वहीं 34 फीसदी यानी 194 मरीजों को एक डोज लग चुका था। वहीं सिर्फ 68 मरीज (12 फीसदी) ही ऐसे थे जिन्हें दोनों डोज लग चुके हैं। बड़ी बात यह है इनमें से सिर्फ एक कोई गंभीर नहीं हुआ। हालांकि यह नहीं पता चल सका कि यह 576 मरीज किस समय चिन्हित किए गए थे और किस आधार पर इनका चुनाव हुआ।

Home / Bhopal / 14 दिन से रोज 100 घरों में मिला डेंगू लार्वा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो