scriptऔचक निरीक्षण: जंगल में कैंप में हॉक फोर्स के जवानों से मिलने पहुंचे डीजीपी | dgp surprise visit to naxal area | Patrika News
भोपाल

औचक निरीक्षण: जंगल में कैंप में हॉक फोर्स के जवानों से मिलने पहुंचे डीजीपी

-शनिवार रात औचक निरीक्षण के क्रम में डीजीपी सुधीर सक्सेना भोपाल से बालाघाट के लिए हुए थे रवाना-दो दिन में 550 किमी की सडक़ यात्रा की डीजीपी ने -बालाघाट जिले के नक्सल प्रभावित लांजी, बैहर और कान्हा नेशनल पार्क के कोर एरिया का किया निरीक्षण

भोपालAug 15, 2022 / 11:47 pm

manish kushwah

औचक निरीक्षण: जंगल में कैंप में हॉक फोर्स के जवानों से मिलने पहुंचे डीजीपी

औचक निरीक्षण: जंगल में कैंप में हॉक फोर्स के जवानों से मिलने पहुंचे डीजीपी

भोपाल. औचक निरीक्षक के क्रम में डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना शनिवार रात तकरीबन 12 बजे बालाघाट के लिए रवाना हुए और रविवार अलसुबह हॉकफोर्स के कैंप पहुंचे। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में बने कैंप में तैनात सुरक्षाकर्मी डीजीपी को पहचान नहीं सके। डीजीपी सुधीर सक्सेना ने कैंप का निरीक्षण करने के साथ ही यहां मौजूद हॉक फोर्स के जवानों से बात की। इस दौरान उन्होंने जवानों को होने वाली परेशानियां भी जानी और तत्काल इनका निराकरण करने के निर्देश दिए। पुलिस के मुखिया को अपने बीच पाकर हॉक फोर्स के जवान उत्साहित नजर आए। यहां बता दें, डीजीपी इसके पूर्व आधी रात को नरसिंहगढ़ और श्यामपुर थाने औचक निरीक्षण करने गए थे। हाल ही में 30 जुलाई को डीजीपी ने राजधानी की सडक़ों पर पैदल गश्त की थी और सभी जिलों और रेंज में पैदल गश्त करने के निर्देश दिए थे। डीजीपी ने दो दिन में 550 किमी की सडक़ यात्रा की और सितापाला, मछुर्दा, देवरबेली, टेमनी, बम्हनी दादर और खापा कैंप का निरीक्षण कर जवानों से बात की।
करीब से जाना किस परिस्थिति में रहते हैं जवान
डीजीपी ने नक्सली हमलों के संभावित खतरों के अलावा वन क्षेत्र में मौजूद अन्य परेशानियों से जूझते हुए ड्यूटी करने वाले हॉक फोर्स के जवानों से न केवल बात की, बल्कि उनको हो रही परेशानियों को भी जाना। डीजीपी ने हॉक फोर्स के जवानों का हौसला बढ़ाया और उनके साथ खाना खाया। इसके बाद बालाघाट, डिंडौरी और मंडला जिले में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के बारे में जानकारी ली। डीजीपी ने यहां हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगे के महत्व से सभी को जागरुक करने का आह्वान किया। यहां बता दें, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हॉक फोर्स के 15 से अधिक कैंप हैं।
लांजी, बैहर और कान्हा के कोर एरिया का निरीक्षण
डीजीपी ने रविवार को सबसे अधिक नक्सल प्रभावित माने जाने वाले लांजी, बैहर और कान्हा नेशनल पार्क के कोर एरिया का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को परखा। सोमवार को डीजीपी ने मडला, बालाघाट और ङ्क्षडडौरी जिले के एसपी समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें नक्सली विरोधी अभियान की प्रगति पर बात की गई। मालूम हो कि शनिवार रात ही बालाघाट जिले में नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में एक ग्रामीण की हत्या की थी और मौके पर पर्चे छोड़े थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो