scriptदिवाली से पहले सरकार ने दिया बडा़ गिफ्ट, पेट्रोल-डीजल के दाम गिरे | Diesel Price Petrol Price Rates cut by cm Shivraj Singh Chouhan update | Patrika News
भोपाल

दिवाली से पहले सरकार ने दिया बडा़ गिफ्ट, पेट्रोल-डीजल के दाम गिरे

देश में बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम से लोगों को राहत देते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने भी इसके दाम कम करने का फैसला ले लिया है। शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री…।

भोपालOct 17, 2017 / 04:05 pm

Manish Gite

Diesel Price Petrol Price
भोपाल। देश में बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम से लोगों को राहत देते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने भी एक कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री आवास में हुई बैठक में 5 फीसदी वैट कम करने का निर्णय ले लिया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और वित्तमंत्री जयंत मलैया के साथ ही ब्यूरोक्रेट्स भी शामिल थे। माना जा रहा है कि धनतेरस और दिवाली के मौके पर सरकार कोई बड़ी घोषणा कर सकती है।
वित्तमंत्री जयंत मलैया ने बताया कि पेट्रोल पर तीन प्रतिशत और डीजल पर 5 प्रतिशत वैट कम करने का फैसला ले लिया गया। इस कारण पेट्रोल पर 1.26 रुपए और डीजल पर 4 रुपए कम हो जाएंगे। कीमत शुक्रवार रात 12 बजे से लागू हो गई थी।
देश के कई प्रदेश एक के बाद एक अपने-अपने राज्यों से वैट कम कर रहे हैं। हाल ही में गुजरात में वैट कम कर दिया गया। इसके बाद वहां तीन रुपए पेट्रोल और डीजल के दाम कम कर दिए गए। इसी के बाद से मध्यप्रदेश में भी इसका इंतजार किया जा रहा था।
वित्तमंत्री ने किया ऐलान

मुख्यमंत्री आवास पर शुक्रवार सुबह शुरू हुई बैठक खत्म हो गई है। इसके बाद वित्तमंत्री जयंत मलैया ने मध्यप्रदेश में भी पांच फीसदी वैट कम करने की घोषणा की। फिलहाल पेट्रोल पर 31 प्रतिशत वैट और डीजल पर 27 फीसदी वैट लगता है। जो काफी अधिक है। फिलहाल भोपाल में देश में सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल मिलता है।

5 फीसदी वैट घटाया
जैसा की काफी दिनों से चली आ रही मशक्कत के बाद पेट्रोल और डीजल पर से पांच फीसदी वैट कम करने की उम्मीद की जा रही थी।

दीपावली का तोहफा दिया
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि वे केंद्र सरकार के इस पत्र को गंभीरता से विचार कर रहे हैं। मध्यप्रदेश के लोगों को दीपावली के मौके पर यह राहतभरा तोहफा दे दिया है। हालांकि पेट्रोल के भाव में करीब सवा रुपए ही कम होने से लोगों में थोड़ी निराशा है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि दिवाली या धनतेरस के मौके पर सरकार और भी दाम में कमी कर सकती है। इधर सूत्रों के मुताबिक सरकार अागामी चुनाव को देखते हुए भी कोई बड़ा निर्णय इस दिशा में ले सकती है।

यह भी है खास
मध्यप्रदेश में पेट्रोल पर 28 फीसदी वैट 4 रुपए सेस लगता है। इसके बाद करीब 34 फीसदी टैक्स लग जाता है। डीजल पर 27 फीसदी वैट और 1.50 सेस लगता है। इसके बाद 31 फीसदी कीमत बढ़ जाती है।
https://twitter.com/CMMadhyaPradesh/status/918726458821840896?ref_src=twsrc%5Etfw
सरकार के फैसले से विपक्ष नाखुश

मध्यप्रदेश सरकार के पेट्रोल और डीजल कम करने के फैसले से विपक्ष नाखुश है। उसका कहना है कि जो पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती की गई है, वह ऊंट के मुंह में जीरा है।
https://twitter.com/OfficeOfKN/status/918736441424855040?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/OfficeOfKN/status/918737472510607360?ref_src=twsrc%5Etfw

Home / Bhopal / दिवाली से पहले सरकार ने दिया बडा़ गिफ्ट, पेट्रोल-डीजल के दाम गिरे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो