scriptहनी ट्रैप पर दिग्विजय के भाई बोले- महिलाओं के कारण हुए हैं कई युद्ध | digvijay brother's laxman singh statement on honey trap | Patrika News
भोपाल

हनी ट्रैप पर दिग्विजय के भाई बोले- महिलाओं के कारण हुए हैं कई युद्ध

मत्रियों के बयान पर बोले लक्ष्मण सिहं, इससे सरकार की छवि होगी धुमिल

भोपालSep 29, 2019 / 07:30 pm

Muneshwar Kumar

भोपाल/ पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भाई और कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। इस बार उन्होंने हनीट्रैप पर अफना ज्ञान दिया है। हनी ट्रैप पर बोलते हुए लक्ष्मण सिंह ने कहा कि महिलाओं के कारण तो कई युद्ध हुए हैं।
लक्ष्मण सिंह ने कहा कि पहले और दूसरे विश्वयुद्ध में भी महिलाओं के उपयोग हुए हैं। एसआईटी इस मामले की जांच कर रही है। लक्ष्मण सिंह ने कहा कि बीजेपी के लोग पहले एसआईटी से जांच हो जाने दें, अगर संतुष्ट नहीं होंगे तो फिर सीबीआई से करा लें।

पहले भी होता रहा है ऐसा
विधायक लक्ष्मण सिंह ने कहा कि हनी ट्रैप का मामला कोई पहली बार सामने नहीं आया है। ऐसा पहले भी होता रहा है। साथ ही लक्ष्मण सिंह ने रिश्वतखोरी पर मंत्रियों के वायरल हो रहे बयान पर कहा कि मंत्रियों के पास ये अधिकार होता है कि उन पर कार्रवाई कर सकें। फिर कार्रवाई करने से किसने रोका है।
मंत्री ऐसा कहेगा तो छवि धुमिल होगी
लक्ष्मण सिंह ने यह भी कहा कि अगर मंत्री ही ऐसी बात करेंगे तो सरकार की छवि तो धुमिल होगी। अगर भ्रष्ट लोगों पर मंत्री कार्रवाई नहीं करेंगे तो फिर कौन करेगा। उन्होंने कहा कि मंत्री बोलने से पहले होमवर्क कर लें। साथ ही जो बात बोलते हैं, उस पर कायम रहें।
दिग्विजय सिंह के पत्र लिखने पर लक्ष्मण सिंह ने कहा कि पत्र लिखने का अधिकार सबको है, प्रजातंत्र का यही मजा भी है। प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति पर लक्ष्मण सिंह ने कहा कि जो भी प्रदेश अध्यक्ष बनेगा, हम सभी लोग उसके साथ मिलकर काम करेंगे। हमारी पार्टी में आतंरिक प्रजातंत्र हैं। लेकिन बंद कमरों में कोई निर्णय नहीं हो।
पहले भी उठाते रहे हैं सवाल
गौरतलब है कि लक्ष्मण सिंह पहले भी सरकार और संगठन के खिलाफ बेबाकी से राय रखते रहे हैं। लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद उन्होंने संगठन में भी परिवर्तन की मांग उठाई थी।

Home / Bhopal / हनी ट्रैप पर दिग्विजय के भाई बोले- महिलाओं के कारण हुए हैं कई युद्ध

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो