भोपाल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी और अमित शाह को घेरा, कही ये बात

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मोदी-शाह सरकार को घेरा, कही ये बात…।

भोपालJan 02, 2020 / 04:15 pm

Manish Gite

 

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ( Modi-Shah Govt ) पर हमला बोला है। इस बार एक बार फिर सीएए ( CAA ) और एनआरसी ( NRC ) पर सवाल उठाते हुए नरेंद्र मोदी ( pm narendra modi ) और अमित शाह ( Amit Shah ) पर हमला बोला है। उन्होंने इस संबंध में एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं। गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है, जब दिग्विजय सिंह ( digvijay singh ) मोदी सरकार पर हमला बोल चुके हैं।

मध्यप्रदेश ( madhya pradesh ) के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को एक के बाद एक कई ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के गृहमंत्री अमित शाह पर हमला बोला है।

 

https://twitter.com/digvijaya_28/status/1212615113607450624?ref_src=twsrc%5Etfw

दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा है कि मोदीजी और शाज ही बात विश्वास की है। आपने कहा है कि सब का साथ सबका विकास और सबका विश्वास, आप दोनों के विरोधाभास बयानों से विश्वास उठ रहा है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि आप कहते हैं कि एनआरसी पर चर्चा नहीं हुई तो फिर राष्ट्रपतिजी ने 2019 को संसद में दिए हुए भाषण में पूरे देश में एनआरसी लागू करने का उल्लेख बिना आप की स्वीकृति के कर दिया?

 

https://twitter.com/digvijaya_28/status/1212586431123795969?ref_src=twsrc%5Etfw

राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने अगले ट्वीट में लिखा है कि आपके गृहमंत्री जो बीजेपी के अध्यक्ष भी हैं, नड्डा जी जो भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष हैं, दोनों कहते हैं एनआरसी लाएंगे और आप कहते हैं कि एनआरसी पर कोई चर्चा भभी नहीं हुई है। किसकी बात पर 130 करोड़ जनता विश्वास करेगी। दिग्विजय सिंह ने कहा कि एक ही रास्ता है सीएए कानून वापस लो और एनपीआर/एनआरसी पर समस्त कार्यवाही बंद करो।

 

https://twitter.com/digvijaya_28/status/1212586005544546304?ref_src=twsrc%5Etfw

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अगले ट्वीट में लिखा है कि प्रश्न एक ही है। 130 करोड़ लोगों के देश में अब एनपीआर में और उसके आधार पर एनआरसी में मांगी जाने वाली जानकारी चाहे हिन्दू हो या मुसलमान हो, कहां से लाएगा? और उसका लाभ क्या होगा? कितना खर्च होगा? आधार कार्ड और वोटर कार्ड है। हर 10 साल में जनगणना होती है, फिर अब एनआरसी की क्या आवश्यकता है?

 

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.