scriptदिग्विजय सिंह ने कहा- विवादित भूमि पर ही क्यों बनाना चाहते हैं राम मंदिर | digvijay singh attacks bjp and modi | Patrika News
भोपाल

दिग्विजय सिंह ने कहा- विवादित भूमि पर ही क्यों बनाना चाहते हैं राम मंदिर

दिग्विजय सिंह ने कहा- विवादित भूमि पर ही क्यों बनाना चाहते हैं राम मंदिर

भोपालNov 06, 2018 / 10:09 am

shailendra tiwari

digvijay singh

दिग्विजय सिंह ने कहा- विवादित भूमि पर ही क्यों बनाना चाहते हैं राम मंदिर

भोपाल. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर से विवादस्पद बयान दिया है। सोमवार को दिग्विजय सिंह बेटे जयवर्द्धन सिंह और भाई लक्ष्मण सिंह का नामांकन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए गुना पहुंचे थे। यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा- बीजेपी को भगवान राम की याद चुनाव के दिनों में ही आती है। उन्होंने कहा, ‘राम मंदिर बनाने में कोई दिक्कत नहीं है लेकिन राम का मंदिर विवादित भूमि पर क्यों बनाना चाहते हैं? अगर आप राम का मंदिर विवादित स्थल पर चाहते हैं तो आपको कोर्ट के फैसले का इंतजार करना पड़ेगा।’
सिंधिया मेरे बेटे जैसे: दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ हुए झगड़े का खंडन किया। दिग्गी ने कहा, सिंधिया मेरे बेटे जैसे हैं और मेरा सम्मान करते हैं। मेरे और उनके बीच किसी तरह का कोई विवाद या झगड़ा नहीं है। मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस की खेमेबाजी सामने आई थी। हाल ही में ऐसी खबरें आईं थी कि टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस की केंद्रीय समिति की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने में पार्टी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजिय सिंह के बीच जमकर नोक-झोंक हुई थी।

मोदी सरकार हर मोर्चे पर फेल: मोदी सरकार पर हमला करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा, मोदी सरकार हर मोर्चे पर फेल हुई है। मोदी सरकार सैंवाधिनिक संस्थाओं को खत्म कर रही है। सिंह ने कहा कि देश में राफेल घोटाले हो जाते है, सिंहस्थ जैसे घोटाले हो जाते हैं लेकिन इसके बाद भी देश के प्रधानमंत्री चुप्पी साधे रहते हैं। यह आश्चर्यजनक है। दिग्विजय ने कहा, राफेल डील देश के साथ धोखा है और हमारे देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ भी है।
बेटे और भाई को मिला है टिकट: दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्द्धन सिंह को राघौगढ़ और उनके भाई लक्ष्मण सिंह को चाचौड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस ने टिकट दिया है।

Home / Bhopal / दिग्विजय सिंह ने कहा- विवादित भूमि पर ही क्यों बनाना चाहते हैं राम मंदिर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो