scriptमोदी पर बरसे दिग्विजय, पीएम का ‘अमेरिका कनेक्शन’ निकाल किया हमला | digvijay singh big attack on pm modi over america connection | Patrika News
भोपाल

मोदी पर बरसे दिग्विजय, पीएम का ‘अमेरिका कनेक्शन’ निकाल किया हमला

दिग्विजय ने मॉब लिंचिंग के लिए फेसबुक और व्टॉसएप को ठहराया जिम्मेदार

भोपालOct 22, 2019 / 01:24 pm

Muneshwar Kumar

78.jpg
भोपाल/ मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर से पीएम मोदी पर हमला किया है। डिजिटल मीडिया के रोल पर भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी पर दिग्विजय ने कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने पीएम मोदी को इशारों-इशारों में डिक्टेटर कहा है। साथ ही कहा है कि अमेरिका की एक पीआर एजेंसी देश के ऐसे लोगों के लिए काम रही है जो डिक्टेटर हैं।
दिग्विजय सिंह ने फेसबुक और व्टॉसएप को मॉब लिंचिंग की वजह बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया के मिसयूज को लेकर भी कई बातें कही हैं। साथ ही कहा कि अमेरिका की पीआर एजेंसी के भारत में प्रधानमंत्री मोदी भी क्लाइंट हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि आज की तारीख में बकायदा ट्रोल आर्मी चलती है। वो लोगों को ट्रोल करने का काम करती है।

उन्होंने कहा कि कैसे आज व्टॉसएप एक यूनिवर्सिटी बन गई है, अब कोई भी खबर होती है तो सरक व्टॉसएप पर आ गई। यानी कि ईश्वर और खुदा का संदेश आ गया। अभी लंदन यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक्स का व्टॉसएप पर एक रिसर्च भी आया है। कुल मिलाकर दिग्विजय सिंह इस कार्यक्रम में सोशल और डिजिटल मीडिया के दुरुपयोग को लेकर बात कर रहे थे। इशारों-इशारों में सरकार पर उन्होंने कई आरोप लगाए।
पहले भी साधते रहे हैं निशाना
दिग्विजय सिंह पीएम मोदी पर हमेशा वार करते हैं। वे हमेशा बेरोजगारी और मंदी को लेकर सरकार को घेरते रहे हैं। वह कई बार कह चुके हैं कि राष्ट्रवाद के नाम पर पीएम देश की जो जरूरी समस्याएं हैं, उस पर बात ही नहीं करते हैं। दिग्विजय सिंह कई बार पीएम मोदी को मॉब लिंचिंग को लेकर भी घेर चुके हैं।
विवादित बयानों की वजह से भी चर्चा
दरअसल, दिग्विजय सिंह हमेशा अपनी बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। पिछले दिनों उन्होंने कहा था कि बीजेपी और संघ आईएसआई से फंड ले रही है। इस बयान पर खूब हंगामा मचा था। लेकिन दिग्विजय सिंह ने अपने बयान पर डटे रहे। वहीं संत सम्मेलन के दौरान कह दिया था कि भगवा वेश धारण करने वाले मंदिरों में रेप कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह के इस बयान पर संत समाज ने काफी विरोध किया था।

Home / Bhopal / मोदी पर बरसे दिग्विजय, पीएम का ‘अमेरिका कनेक्शन’ निकाल किया हमला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो