script‘मोदी भक्तों तुम्हारा हिंदुत्व केवल हिंदुओं को मुसलमान-ईसाईयों के खिलाफ नफरत फैला कर वोट बटोरने का है’ | Digvijay singh controversial remarks on hindutava | Patrika News
भोपाल

‘मोदी भक्तों तुम्हारा हिंदुत्व केवल हिंदुओं को मुसलमान-ईसाईयों के खिलाफ नफरत फैला कर वोट बटोरने का है’

ट्रोलर कर रहे हैं दिग्विजय सिंह को ट्रोल

भोपालFeb 10, 2020 / 02:57 pm

Muneshwar Kumar

12.jpg
भोपाल/ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर से मोदी सर्मथकों पर निशाना साधा है। उन्होंने कई ट्वीट कर सीएए को लेकर सरकार पर हमला किया है। वहीं, उनके एक ट्वीट पर यूजर उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि ये लोग हिंदुत्व के नाम पर केवल नफरत फैला रहे हैं। इस नफरत के सहारे ही वोट बटोर रहे हैं।
दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि मोदी भक्तों तुम्हारा हिंदुत्व केवल हिंदुओं को मुसलमान-ईसाईयों के खिलाफ नफरत फैलाकर वोट बटोरने का है। पुलवामा में हुए शहीदों के परिवारों के बारे में एक साल हो जाने के बाद भी अभी तक उन्हें कोई मदद नहीं मिली। जरा सोचो। इसके नीचे उन्होंने एक पोस्टर भी डाला था जिसे ट्विटर ने आपत्तिजनक मानते हुए हाइड कर दिया। लेकिन ट्रोलर दिग्वजिय सिंह को खूब ट्रोल कर रहे हैं।
https://twitter.com/digvijaya_28/status/1226649362945601536?ref_src=twsrc%5Etfw
उन्होंने आगे लिखा कि सीसीए का विरोध सभी धर्मों के धर्म गुरु कर रहे हैं। मोदीशाह जी को सीएए कानून तत्काल वापस लेना चाहिए।

https://twitter.com/digvijaya_28/status/1226652618224619520?ref_src=twsrc%5Etfw
दिग्विजय सिंह ने ट्वीट से पहले राज्यसभा में भी मोदी सरकार पर हमला किया था। जहां उन्होंने एक शायरी पढ़ा था। कहा था कि मोदी सरकार की हर चाल, नफरत पर सिमटती है, कांग्रेस की हर एक बात, मोहब्बत का दम भरती है।
https://twitter.com/digvijaya_28/status/1226011552358133761?ref_src=twsrc%5Etfw
गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह लगातार सीएए और एनआरसी का विरोध कर रहे हैं। वह दिल्ली से लेकर इंदौर तक में सीएए के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों का हिस्सा बन रहे हैं। यहां तक शाहीन बाग में भी वह सीएए के विरोध में प्रदर्शन करने गए थे। इस वजह से दिग्विजय सिंह विरोधियों के निशाने पर भी रहते हैं। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने इसे लागू करने से साफ इनकार कर दिया है।

Home / Bhopal / ‘मोदी भक्तों तुम्हारा हिंदुत्व केवल हिंदुओं को मुसलमान-ईसाईयों के खिलाफ नफरत फैला कर वोट बटोरने का है’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो