scriptसाध्वी प्रज्ञा पर दिग्विजय ने बोलने से किया इनकार, कहा- भाजपा उम्मीदवार के बारे में कुछ नहीं बोलूंगा | digvijay singh no comment on sadhvi pragya | Patrika News
भोपाल

साध्वी प्रज्ञा पर दिग्विजय ने बोलने से किया इनकार, कहा- भाजपा उम्मीदवार के बारे में कुछ नहीं बोलूंगा

साध्वी प्रज्ञा पर दिग्विजय ने बोलने से किया इनकार, कहा- भाजपा उम्मीदवार के बारे में कुछ नहीं बोलूंगा

भोपालApr 19, 2019 / 01:30 pm

Pawan Tiwari

digvijay singh
भोपाल . भाजपा की ओर से भोपाल लोकसभा सीट से साध्वी प्रज्ञा सिंह को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद पहली मीडिया के सामने आए कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने उन पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया.
पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं एक ही बात कहूंगा कि भाजपा उम्मीदवार के बारे में कुछ भी नहीं बोलूंगा.

https://twitter.com/ANI/status/1119135863739301888?ref_src=twsrc%5Etfw
दरअसल, साध्वी को भाजपा ने जब से भोपाल से चुनाव लडाने का ऐलान किया तब से प्रज्ञा कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह पर हमला बोल रहीं हैं. कई आरोप भी लगाएं हैं. इसके बावजूद दिग्विजय सिंह ने साध्वी प्रज्ञा पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है.
इससे पहले जब साध्वी को भोपाल से उम्मीदवार बनाया गया था तब दिग्विजय ने ट्वीट कर उनका भोपाल में स्वागत किया था और लिखा था ‘मैं साध्वी प्रज्ञा जी का भोपाल में स्वागत करता हूँ. आशा करता हूँ कि इस रमणीय शहर का शांत, शिक्षित और सभ्य वातावरण आपको पसंद आएगा. मैं माँ नर्मदा से साध्वी जी के लिए प्रार्थना करता हूँ और नर्मदा जी से आशीर्वाद माँगता हूँ कि हम सब सत्य, अहिंसा और धर्म की राह पर चल सकें.’
https://twitter.com/digvijaya_28/status/1118490024276660224?ref_src=twsrc%5Etfw
इधर, साध्वी ने उम्मीदवार बनते ही कहा था कि कांग्रेस और दिग्विजय ने कानून का दुरुपयोग कर संवैधानिक नियम तोड़े और मुझे गैर कानून तरीके से प्रताड़ित करवाया. उन्होंने कहा कि जो भी षड्यंत्र किए गए, वो अपनी जगह फेल हो गए. आगे उन्होंने कहा कि भोपाल में धर्मयुद्ध है और यह युद्ध जीत कर रहूंगी.

Home / Bhopal / साध्वी प्रज्ञा पर दिग्विजय ने बोलने से किया इनकार, कहा- भाजपा उम्मीदवार के बारे में कुछ नहीं बोलूंगा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो