scriptदिग्विजय बोले – 5 विधायकों से हुई बात, वे बंदी हैं, पुलिस कर रही पहरेदारी | Digvijay Singh said talks with 5 MLAs, they have been made prisoners | Patrika News
भोपाल

दिग्विजय बोले – 5 विधायकों से हुई बात, वे बंदी हैं, पुलिस कर रही पहरेदारी

मध्य प्रदेश के सियासी घमासान में आया नया मोड़

भोपालMar 18, 2020 / 11:39 am

KRISHNAKANT SHUKLA

20.jpg

दिग्विजय बोले – 5 विधायकों से हुई बात, वे बंदी हैं,

भोपाल : मध्य प्रदेश के सियासी घमासान ( madhya pradesh political crisis ) में हर दिन नया मोड़ आता दिख रहा। मामल सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। कांग्रेसियों का कहना है कि हमारे विधायकों को बंदी बनाया गया है। हम फ्लोर टेस्ट करने के लिए तैयार है। लेकिन, हमारे विधायकों को छोड़ा नहीं जा रहा। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का दावा है कि सभी विधायकों के मोबाइल फोन छीन लिए गए हैं और उनपर 24 घंटे नजर रखी जा रही है।

 

17.jpg

बुधवार की सुबह बैंगलोर पहुंचे कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “हम उनसे वापस आने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन जब हमने देखा कि वे वापस आ रहे हैं, उनके परिवारों से संदेश आए … मैंने व्यक्तिगत रूप से 5 विधायकों से बात की, उन्होंने कहा कि वे बंदी हैं, फोन छीन लिया गया है, हर कमरे के सामने पुलिस। उन्हें 24/7 फॉलो किया जा रहा है”

19_1.jpg

बैंगलोर स्थित रमाडा होटल में रुके सभी विधायकों से मिलने के लिए मध्यप्रदेश कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा और कांतिलाल भूरिया बैंगलोर पहुंचे। लेकिन पुलिस ने उन्हें बाहर ही रोक लिया। इसके बाद वह पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए।

मामले गंभीर होते बैंगलोर पुलिस ने धरने पर बैठे राज्यसभा सांसद चुनाव के प्रत्याशी दिग्विजय सिंह, कांतिलाल भूरिया, कालापीपल विधायक कुणाल चौधरी और कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार, स्थानीय कांग्रेस नेता को अमृथाहल्ली पुलिस स्टेशन में हिरासत में रखा।

18.jpg

बैंगलोर पुलिस ने उन्हें हटाया और थाने लेकर चली गई। जहां दिग्विजय सिंह भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। उनके साथ मध्यप्रदेश कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा और कांतिलाल भूरिया मौजूद हैं। वहीं आज उच्चतम न्यायालय भाजपा की बहुमत परीक्षण कराने वाली याचिका पर सुनवाई करेगी। माना जा रहा है कि अदालत कोई अहम फैसला दे सकती है।

20.jpg
खबर ये भी है कि पुलिस कांग्रेस नेताओं को दो घंटे तक अमरुताहल्ली पुलिस स्टेशन से कहीं और लेकर जा रही है। सिंह ने कहा, ‘मुझे नहीं पता हमें कहा ले जाया जा रहा है। मुझे मेरे विधायकों से मिलने दिया जाना चाहिए। मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं। सरकार भी बचाएंगे और अपने विधायकों को भी वापस लाएंगे।’
https://twitter.com/ANI/status/1240107320622759936?ref_src=twsrc%5Etfw

Home / Bhopal / दिग्विजय बोले – 5 विधायकों से हुई बात, वे बंदी हैं, पुलिस कर रही पहरेदारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो